इस डिवाइस के जरिए किसी भी लैपटॉप में लगा सकेंगे दो डिस्प्ले

टेक डेस्क, अमर उजाला
Sat, 30 Jun 2018 01:01 PM IST
This is Duo, A Portable Second Screen for Your Laptop and desktop
Duo Portable Second Screen

    क्या आपको कभी ऐसा लगा है कि आपके एक ही लैपटॉप में दो स्क्रीन हो? अगर आपका जवाब हां है तो यह खबर सिर्फ और सिर्फ आप ही के लिए है, क्योंकि इस रिपोर्ट में हम आपको एक ऐसी डिवाइस के बारे में बताएंगे जिसे आप अपने लैपटॉप में लगाकर दो डिस्प्ले का मजा ले सकते हैं।

    जी हां, इस खास डिवाइस का नाम डुओ (Duo) है जिसे मोबाइल पिक्सल नाम की कंपनी ने तैयार किया है। इस डुओ को किसी भी लैपटॉप के पीछे लगाकर एक साथ दो डिस्प्ले का इस्तेमाल किया जा सकता है।

    डुओ को लेकर कंपनी को 4 घंटे से कम में ही 35,000 अमेरिकी डॉलर यानी करीब 23,95,575 रुपये का फंड भी मिल गया है। वहीं पिछले 266 दिनों में कंपनी को 358,666 अमेरिकी डॉलर की फंडिंग मिली है।

    इस डिवाइस के जरिए किसी भी लैपटॉप में लगा सकेंगे दो डिस्प्ले

    डुओ मैक, विंडोज, लाइनक्स, एंड्रॉयड और क्रोम डिवाइस पर काम करेगा। डुओ के जरिए आप अलग से 12.5 इंच की डिस्प्ले का इस्तेमाल कर सकेंगे। डिस्प्ले का रिजॉल्यूशन 1080 पिक्सल है।

    डुओ को किसी भी लैपटॉप या डेस्कटॉप में पीछे से 2 चुंबक के सहारे लगाया जा सकेगा और फिर इसे एक यूएसबी प्लग के जरिए कनेक्ट किया जा सकेगा। डुओ स्क्रीन को आप घूमा भी सकते हैं। इसकी कीमत 12,251 रुपये के करीब होगी और इसकी इसे 2019 में जनवरी में बाजार में उपलब्ध कराया जाएगा।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें