OnePlus 5T में नहीं मिलेगा वायरलेस चार्जिंग, लॉन्चिंग से पहले कीमत लीक

OnePlus 5T की लॉन्चिंग में अब एक सप्ताह से कम समय बचा है। इसी बीच OnePlus के CEO पीट लाउ ने फोन में वायरलेस चार्जिंग को लेकर बड़ा खुलासा करते हुए कहा है कि वनप्लस 5टी में वनप्लस 5 की तरह ही डैश चार्जिंग दी जाएगी, वायरलेस चार्जिंग नहीं होगी। वहीं फोन की कीमत का भी खुलासा हुआ है। बता दें कि वनप्लस 5टी 16 नवंबर को न्यूयॉर्क में लॉन्च होगा। यह फोन भारत में 21 नवंबर को लॉन्च होगा और एक्सक्लूसिव तौर पर अमेजॉन से बिकेगा।
OnePlus 5T की कीमत और स्पेसिफिकेशन

फोन के स्पेसिफिकेशन की बात करें तो इसमें 6 इंच की 18:9 आस्पेक्ट रेशियो और पतले बेजल वाली डिस्प्ले, बैक पैनल पर फिंगरप्रिंट सेंसर, क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 835 प्रोसेसर, 6GB/8GB रैम और 64 जीबी/128 जीबी स्टोरेज होगी। फोन एंड्रॉयड ओरियो 8.0 और 20 मेगापिक्सल के फ्रंट कैमरे के साथ लॉन्च हो सकता है।
ये भी पढ़ेंः जियो का एक और धमाका, प्राइम मेंबर को मिलेगा 2,599 रुपये तक का कैशबैक
अभी तक लीक रिपोर्ट के मुताबिक भारत में OnePlus 5T की कीमत वनप्लस 5 की कीमत के करीब यानी 32,999 रुपये हो सकती है। साथ ही इस फोन के लॉन्चिंग के बाद वनप्लस 5 की कीमत में कटौती हो सकती है।