जियो का एक और धमाका, प्राइम मेंबर को मिलेगा 2,599 रुपये तक का कैशबैक

amarujala.com- Written By: प्रदीप पाण्डेय
Thu, 09 Nov 2017 05:40 PM IST
विज्ञापन
JIO ANNOUNCES TRIPLE CASH BACK OFFER UPTO Rs 2599 EXCLUSIVELY FOR JIO PRIME MEMBERS
JIO

    रिलायंस जियो ने एक बार फिर से बड़ा दांव चलते हुए ट्रिपल कैशबैक ऑफर की पेशकश की है। यह ऑफर जियो के प्राइम मेंबर्स के लिए होगा जिसके तहत 399 रुपये का इससे ज्यादा के प्रत्येक रिचार्ज पर 2,599 रुपये तक का कैशबैक मिलेगा। बता दें कि जियो ने प्राइम मेंबरशिप की घोषणा के समय ही वादा किया था कि समय-समय पर प्राइम मेंबर्स को बेहतरीन ऑफर्स मिलेंगे। 2,599 के कैशबैक में 400 रुपये माय जियो ऐप में, 300 रुपये मोबाइल वॉलेट में आएंगे और 1,899 रुपये का ई-कॉमर्स साइट का शॉपिंग वाउचर मिलेगा। यह ऑफर 10 से 25 नवंबर तक वैलिड है।

    क्या है जियो का नया कैशबैक ऑफर और कैसे उठाएं इसका फायदा?

    Jio
    Jio

    इस ऑफर के तहत 399 रुपये या उससे ज्यादा के रिचार्ज माय जियो ऐप से कराने पर 400 रुपये का कैशबैक मिलेगा जो 50-50 रुपये करके 8 बार में मिलेगा। जियो ने इस ऑफर के लिए कई सारी डिजिटल पेमेंट वॉलेट कंपनियों से पार्टनरशिप की है जिसमें अमेजॉन पे, एक्सिस पे, फ्रीचार्ज, मोबिक्विक, पेटीएम और फोनपे शामिल हैं। नए ग्राहकों को अमेजॉन पे से रिचार्ज करने पर 99 रुपये का कैशबैक मिलेगा, इसके लिए NEWJIO प्रोमोकोड अप्लाई करना होगा।

    विज्ञापन

    पुराने ग्राहकों को भी मिलेगा कैशबैक

    सांकेतिक तस्वीर
    सांकेतिक तस्वीर

    वहीं पेटीएम से रिचार्ज करने वाले नए यूजर्स को 50 रुपये का कैशबैक मिलेगा, इसके लिए भी ऊपर वाला ही कोड अप्लाई करना होगा। वहीं नए यूजर्स को फोनपे पर 75 रुपये, मोबिक्विक पर 300 रुपये, एक्सिसपे पर 100 रुपये और फ्रीचार्ज पर 50 रुपये का कैशबैक मिलेगा। इसके अलावा मौजूदा ग्राहकों को अमेजॉन पे, पेटीएम, फोनपे, मोबिक्विक और एक्सिसपे से क्रमशः 20,15, 30, 149 और 35 रुपये का तुरंत कैशबैक मिलेगा।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    Screenshot_20171107-173221
    Screenshot_20171107-173221
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें