अगले महीने आ रहा OnePlus 5T स्मार्टफोन, इसकी डिस्प्ले जीत लेती आपका दिल

ऑनलाइन मीडिया में कई ऐसी रिपोर्ट आई जिसमें कहा गया कि वनप्लस अब सीधा OnePlus 6 स्मार्टफोन लॉन्च करेगा। लेकिन अब एक नई रिपोर्ट सामने आई है जो इस पुरानी रिपोर्ट को गलत साबित कर रही है। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक चीन की यह स्मार्टफोन निर्माता कंपनी OnePlus 5T स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। यह लॉन्चिंग इसी साल नवंबर में हो सकती है।
पढ़ें: फेसबुक पर इस मैसेज का भूलकर भी ना करें रिप्लाई, सेंड हो सकती हैं पर्सनल फोटो
यह रिपोर्ट मशहूर टेक्नोलॉजी ब्लॉग GizmoChina ने जारी की है। इसमें बताया गया कि नया वनप्लस 5टी स्मार्टफोन पुराने वनप्लस 5 की लॉन्चिंग के ठीक 5 महीने बाद उतारा जाएगा। बता दें कि इसी ब्लॉग ने वनप्लस 3T की लॉन्चिंग से पहले भी फोन की जानकारी लीक कर दी थी।
रिपोर्ट के मुताबिक, वनप्लस 3टी में सबसे बड़ा बदलाव इसकी डिस्प्ले में किया जाएगा। नए फोन में 6 इंच की फुल एचडी डिस्प्ले दी जाएगी। जिसका रिजोल्यूशन 1080x2160 पिक्सल और 18:9 का आस्पेक्ट रेशियो देखने को मिलेगी। ऐसी डिस्प्ले फिलहाल LG V30 और Google Pixel 2 XL जैसे महंगे स्मार्टफोन में दी जा रही है। रिपोर्ट में फोन की एक तस्वीर भी जारी की गई है जिसे वनप्लस 5टी बताया जा रहा है। स्मार्टफोन की डिस्प्ले में कर्व्ड किनारे में देखने को मिले हैं जैसा कि सैमसंग गैलेक्सी S8 में दिए गए हैं।