फेसबुक पर इस मैसेज का भूलकर भी ना करें रिप्लाई, सेंड हो सकती हैं पर्सनल फोटो

amarujala.com- Written By: प्रदीप पाण्डेय
Mon, 09 Oct 2017 05:02 PM IST
विज्ञापन
Dont reply to this message on facebook messenger
Facebook Messenger

    आप में से कई लोग फेसबुक मैसेंजर ऐप यूज कर रहे होंगे। तो बता दें कि इस समय आपको सावधान रहने की जरूरत है, नहीं तो आपकी पर्सनल तस्वीरें फेसबुक पर जा सकती हैं।

    दरअसल फेसबुक मैसेंजर पर कई दिनों से एक फोटो वायरल हो रही है जिसमें मैसेंजर ऐप का ही एक स्क्रीनशॉट दिख रहा है। उस स्क्रीनशॉट में दिख रहे फोटो आइकन पर लाल घेरा बनाया गया है और कैप्शन में लिखा गया है कि फोटो आइकन पर 3 सेकेंड के लिए क्लिक करें और फिर छोड़ें। यह एक बढ़िया गेम है। मैसेज में इसे मैसेंजर गेम बताया जा रहा है।

    विज्ञापन

    क्या है वायरल हो रही इस फोटो की सच्चाई?

    facebook messenger
    facebook messenger

    सबसे पहले आपको बता दें कि आपको फोटो पर लिखे गए स्टेप्स को फॉलो नहीं करना है, नहीं तो आपकी पर्सनल फोटो सेंड हो सकती है। दरअसल मैसेंजर ऐप में फोटो वाले आइकन को दबाए रखने पर फोन का फ्रंट कैमरा ऑन हो जाता है और आपकी सेल्फी सेंड हो जाती है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    ये भी पढ़ेंः 6,999 रुपये वाले इस 4G फोन में है 3GB रैम और 32GB स्टोरेज

    ऐसे में आप मैसेज का रिप्लाई करते समय किस स्थिति में और कहां हैं, वैसी ही आपको फोटो शेयर हो सकती है, क्योंकि अगर आपने फोटो आइकन को दबा कर छोड़ा तो आपकी फोटो सेंड हो ही जाएगी, आप उसे रोक नहीं सकते हैं। यह भी हो सकता है कि आप बाथरूम में हों, बेडरूम में हों। तो सावधान रहें नहीं तो आपकी पर्सनल फोटो आपके दोस्तों के पास जा सकती है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें