OnePlus 5 आज होगा लॉन्च, जानें स्पेसिफिकेशन

वनप्लस का सबसे दमदार फोन वनपल्स 5 आज चीन में लॉन्च होने वाला है। फोन की लॉन्चिंग मंगलवार की रात 9.30बजे होगी। फोन की लॉन्चिंग कंपनी की वेबसाइट से देखी जा सकती है। बता दें कि यह फोन भारत में 22 जून को मुंबई में एक इवेंट में दोपहर 2 बजे लॉन्च होगा। फोन की बिक्री अमेजॉन इंडिया पर 22 जून की शाम 4.30 बजे से एक्सक्लूसिव तौर पर होगी।
वनप्लस 5 की स्पेसिफिकेशन

इस फोन की सबसे बड़ी खासियत इसमें दिया गया क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 835 प्रोसेसर और 6GB/8GB रैम है। साथ ही इस फोन में होरिजोंटल डुअल कैमरा सेटअप होगा। अभी तक लीक जानकारी के मुताबिक वनप्लस 5 में 5.5 इंच की फुल एचडी डिस्प्ले (1080x1920 पिक्सल), 6GB और 8GB रैम, 64 जीबी और 128 जीबी स्टोरेज, डुअल रियर कैमरा सेटअप होगा जिनमें एक कैमरा 20 मेगापिक्सल का और दूसरा 16 मेगापिक्सल का होगा। वहीं सेल्फी कैमरा भी 16 मेगापिक्सल का होगा। फोन में 3300mAh की बैटरी होगी। इसके अलावा फोन में NFC, ब्लूटूथ 5.0, डुअल सिम, फिंगरप्रिंट सेंसर और 4जी सपोर्ट जैसे फीचर्स होंगे।

अभी तक लीक हुई रिपोर्ट के मुताबिक इस फोन के 6 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वाले वेरियंट की कीमत 32,999 रुपये और 8 जीबी रैम/128 जीबी स्टोरेज वाले वेरियंट की कीमत 37,999 रुपये होगी।