Concept Phone: ग्लास बैक के साथ दिखा वनप्लस का कॉन्सेप्ट फोन 11, इस दिन होगा लॉन्च, जानें डिटेल्स
वनप्लस ने आधिकारिक तौर पर OnePlus 11 Concept Phone का पहला लुक टीज किया है। इस फोन को कंपनी MWC 2023 इवेंट (बार्सिलोना, स्पेन) में पेश करने वाली है।

विस्तार
स्मार्टफोन ब्रांड वनप्लस जल्द अपने वनप्लस 11 कॉन्सेप्ट फोन (OnePlus 11 Concept Phone) को पेश करने वाला है। कंपनी ने 7 फरवरी के अपने क्लाउड 11 लॉन्च इवेंट में वनप्लस 11 कॉन्सेप्ट स्मार्टफोन को पहली बार टीज किया था। इस फोन को इस महीने के अंत में मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस 2023 में पेश किया जाएगा। कंपनी ने फोन की डिजाइन का खुलासा कर दिया है। फोन में बैक पैनल पर ग्लास डिजाइन और वेवी ब्लू लाइटिंग मिलने वाला है।
वनप्लस ने आधिकारिक तौर पर वनप्लस 11 कॉन्सेप्ट फोन का पहला लुक टीज किया है। इस फोन को कंपनी MWC 2023 इवेंट (बार्सिलोना, स्पेन) में पेश करने वाली है। कंपनी ने क्लाउड 11 लॉन्च इवेंट में भी इस फोन की जल्द पेश करने की घोषणा की थी। टीजर से फोन की अन्य स्पेसिफिकेशन और डिजाइन का खुलासा नहीं होता है। फोन में पीछे की तरफ आइस ब्लू पाइपलाइन जैसा डिजाइन दिखता है, जो कि शानदार लगता है। डिजाइन कुछ-कुछ नथिंग फोन की याद दिलाता है।
टीजर के अनुसार, OnePlus 11 कॉन्सेप्ट फोन की डिजाइन कंपनी के मौजूदा फोन से काफी अलग है। फोन को आइस ब्लू पाइपलाइन के साथ पेश किया जाएगा, जो कि फोन की पूरी बैक साइड को कवर करती है।
कंपनी के अनुसार, "वनप्लस 11 कॉन्सेप्ट की इंजीनियरिंग सफलताओं को आइस ब्लू पाइपलाइनों को उजागर करके दिखाती हैं, जो फोन के पूरे बैक में चलती हैं, लगभग उसी तरह जैसे वनप्लस 11 कॉन्सेप्ट में रक्त वाहिकाओं की अपनी सीरीज होती है। वनप्लस 11 कॉन्सेप्ट की पाइपलाइन एक बोल्ड और फ्यूचरिस्टिक यूनीबॉडी ग्लास डिजाइन के अंदर हैं, जो एक ग्लेशियल लेक की शांत शांति और विशाल शक्ति से प्रेरित है।" वनप्लस ने इस डिजाइन को फ्लोइंग बैक कहा है। हालांकि, फोन की अन्य जानकारियां अभी सामने नहीं आई हैं।