Nokia का 55 इंच डिस्प्ले वाला स्मार्ट टीवी हुआ लॉन्च, मिलेंगे खास फीचर्स

स्मार्टफोन निर्माता कंपनी नोकिया ने भारत में अपना पहला 4के स्मार्ट टीवी लॉन्च कर दिया है। साथ ही कंपनी ने इस टीवी की सेल के लिए ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट के साथ साझेदारी की है। ग्राहकों को नोकिया के स्मार्ट टीवी में लेटेस्ट फीचर्स मिलेंगे।
वहीं, नोकिया के स्मार्ट टीवी की बिक्री 10 दिसंबर से शुरू हो जाएगी। कंपनी का यह टीवी शाओमी, मोटोरोला और वनप्लस के टीवी को कड़ी टक्कर देगा। तो आइए जानते हैं नोकिया स्मार्ट टीवी की कीमत और स्पेसिफिकेशन के बारे में...
कंपनी ने 55 इंच डिस्प्ले वाले 4के स्मार्ट टीवी की कीमत 41,999 रुपये रखी है। साथ ही ग्राहक इस टीवी को फ्लिपकार्ट से खरीद सकेंगे। ऑफर्स की बात करें तो ग्राहकों को टीवी की खरीदारी पर 10 फीसदी तक का डिस्काउंट मिलेगा। इसके अलावा इस टीवी को नो कॉस्ट ईएमआई के साथ भी खरीदा जा सकता है।
यूजर्स को नोकिया के इस टीवी में 55 इंच का अल्ट्रा एचडी डिस्प्ले मिलेगा, जिसका रिजॉल्यूशन 3840 x 2160 पिक्सल है। कंपनी ने इस टीवी की स्क्रीन में बेजल-लेस डिजाइन दिया है। साथ ही बेहतर परफॉर्मेंस के लिए इस टीवी में क्वॉडकोर चिपसेट के साथ 2.25 जीबी रैम का सपोर्ट दिया गया है। वहीं, यह स्मार्ट टीवी एंड्रॉयड 9 पाई ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है।
कंपनी ने शानदार साउंड क्वालिटी के लिहाज से इस टीवी में इंटेलिजेंट डिमिंग टेक्नॉलजी, डॉल्बी विजन और HDR 10 जैसे फीचर्स दिए हैं। साथ ही कंपनी ने इस टीवी में जेबीएल की साउंड टेक्नोलॉजी का भी उपयोग किया है। इसके अलावा यूजर्स को इस स्मार्ट टीवी में नेटफ्लिक्स, गूगल असिस्टेंट और यूट्यूब की सुविधा मिलेगी।