Nokia 8110 4G में भी चलेगा व्हाट्सऐप, ऐसे करें अपडेट

एचएमडी ग्लोबल ने पिछले साल नोकिया 8110 4जी बनाना फोन के नाम से पिछले साल पेश किया था। लॉन्चिंग के दौरान इस फोन में व्हाट्सऐप का सपोर्ट नहीं था, लेकिन अब कंपनी ने इसके लिए व्हाट्सऐप का सपोर्ट दे दिया है। नोकिया 8110 4जी में व्हाट्सऐप को नोकिया स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है। ऐसे में नोकिया 8110 4जी जियो फोन और जियो फोन 2 के बाद दूसरा ऐसा 4जी फीचर फोन होगा जिसमें व्हाट्सऐप का सपोर्ट मिला है। बता दें कि नोकिया 8110 4जी में भी जियो फोन की तरह KaiOS दिया गया है।
Nokia 8110 4G की कीमत
नोकिया 8110 4जी फीचर फोन की कीमत 5,999 रुपये है। इस फोन को रिटेल स्टोर के अलावा नोकिया के ऑनलाइन स्टोर से भी खरीदा जा सकता है। इस फोन के साथ जियो की ओर से 544 जीबी फ्री डाटा भी मिल रहा है।
Nokia 8110 4G में डुअस सिम सपोर्ट, क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 205 प्रोसेसर, 512MB रैम और 4 जीबी की स्टोरेज मिलेगी जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए बढ़ाया जा सकेगा। फोन के रियर पैनल पर 2 मेगापिक्सल का कैमरा है, वहीं इसमें फ्रंट कैमरा नहीं दिया गया है। इसके अलावा इसमें कनेक्टिविटी के लिए 4G VoLTE, हॉटस्पॉट, Wi-Fi 802.11 b/g/n, ब्लूटूथ v4.1, GPS/A-GPS, माइक्रो-USB, FM रेडियो, 3.5mm का हेडफोन जैक, 1500mAh की बैटरी मिलेगी। नोकिया 8110 4जी में सांप वाला गेम भी मिलेगा।
- PUBG मोबाइल प्राइम और प्राइम प्लस हुआ लॉन्च, हर महीने देने होंगे 400 रुपये
- Helo, TikTok के खिलाफ भाजपा ने की चुनाव आयोग में शिकायत, जानें पूरा मामला
- लोकसभा चुनाव 2019: ठप हुई कांग्रेस की घोषणापत्र वाली वेबसाइट, पार्टी ने कहा- हैवी ट्रैफिक बनी वजह
- WhatsApp ने भारत में लॉन्च की Tipline, ऐसे पता करें फर्जी और सही मैसेज के बारे में