Nokia 8 और नोकिया 5 की कीमत में 8,000 रुपये तक की कटौती

टेक डेस्क, अमर उजाला
Thu, 01 Feb 2018 12:26 PM IST
विज्ञापन
Nokia 8 and Nokia 5 Price cut in India upto 8000
nokia 8

    अगर आप नोकिया का स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं और किसी ऑफर के इंतजार में हैं तो आपके लिए शानदार मौका है, क्योंकि नोकिया 8 और नोकिया 5 की कीमतों में 8 हजार रुपये तक की कटौती हुई है। इन दोनों फोन की कीमतों में कटौती की जानकारी मुंबई के जानेमाने महेश टेलीकॉम ने दी है, हालांकि नोकिया या एचएमडी ग्लोबल ने इस पर अभी कोई बयान नहीं दिया है। महेश टेलीकॉम ने ट्वीट करके कहा है कि नोकिया 8 अब 28,999 रुपये और नोकिया 5 का 3GB रैम वाला वेरियंट 12,499 रुपये में उपलब्ध है। बता दें कि पिछले साल लॉन्चिंग के दौरान नोकिया 8 की कीमत 36,999 रुपये और नोकिया 5 की कीमत 13,499 रुपये थी।

    नोकिया 5 की स्पेसिफिकेशन और फीचर्स

    nokia 5
    nokia 5

    नोकिया 5 के स्पेसिफिकेशन की बात करें तो इसमें 5.2 इंच की एचडी डिस्प्ले, क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 430 प्रोसेसर, 3 जीबी रैम और 16 जीबी स्टोरेज है। कैमरे की बात करें तो फोन में 13 मेगापिक्सल का रियर और 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। फोन में 3000mAh की बैटरी, यूएसबी सी टाइप पोर्ट, एंड्रॉयड 7.1.1 नूगट, डुअल सिम, 4जी 4G VoLTE, Wi-Fi और ब्लूटूथ है। नोकिया 5 टेंपर्ड ब्लू, सिल्वर, मैट ब्लैक और कॉपर कलर वेरियंट में मिलेगा। फोन में फिंगरप्रिंट सेंसर भी है।

    विज्ञापन

    नोकिया 8 की स्पेसिफिकेशन और फीचर्स

    Nokia 8
    Nokia 8

    नोकिया 8 के स्पेसिफिकेशन की बात करें तो इसमें 5.3 इंच की 2K LCD डिस्प्ले, साथ में गोरिल्ला ग्लास 5 प्रोटेक्शन, USB 3.1 टाइप-सी, फोन में 3.5mm का हेडफोन जैक, एंड्रॉयड 7.1.1 नूगट, एडवांस्ड एल्यूमिनियम और स्पलैश प्रूफ बॉडी (सेमी वाटरप्रूफ), क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 835 प्रोसेसर, 4GB रैम, 64GB स्टोरेज, स्टोरेज को 256 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। इसके अलावा फोन में 4जी सपोर्ट के साथ हाइब्रिड डुअल सिम स्लॉट, 3090mAh की बैटरी है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    फोन के कैमरे की बात करें तो इसमें डुअल रियर कैमरा सेटअप है जिसमें f/2.0 अपर्चर वाला 13 मेगापिक्सल का डुअल सेंसर है। वहीं फ्रंट कैमरा भी 13 मेगापिक्सल का है। कैमरे में एक खास फीचर बोथीज (bothies) दिया गया है जिसका फायदा यह है कि एक साथ दो रियर और एक फ्रंट को यूज किया जा सकता है। कैमरे 4के वीडियो रिकॉर्ड कर सकते हैं।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें