सावधान: रिलायंस ने लॉन्च नहीं किया है JioCoin ऐप, फर्जी ऐप लगा सकते हैं चूना

टेक डेस्क, अमर उजाला
Thu, 01 Feb 2018 10:42 AM IST
Reliance Jio has not launched any JioCoin App
jiocoin app

    बिट्क्वॉइन का बाजार गर्म होने के बाद भारत में भी अचानक से जियो क्वॉइन की चर्चा होने लगी थी। कई रिपोर्ट्स में कहा गया था कि रिलायंस जल्द ही डिजिटल करेंसी बिट्क्वॉइन की तरह जियो क्वॉइन लॉन्च करेगा।

    अफवाह का आलम यह था कि जियो क्वॉइन नाम से एक फर्जी वेबसाइट भी लॉन्च कर दी गई थी, हालांकि अब उसे बंद कर दिया गया है। वहीं अब रिलायंस ने आधिकारिक रूप से जियो क्वॉइन ऐप की खबरों को पूरी तरह से अफवाह बताया है और कहा है कि कंपनी ऐसे किसी ऐप की लॉन्चिंग की तैयारी में नहीं है और ना ही कोई ऐप लॉन्च किया है।

    कंपनी ने अपने एक बयान में साफ-साफ कहा है कि मार्केट में जियो क्वॉइन नाम से फेक ऐप और वेबसाइट के आने की खबर है और इनके जरिए लोगों से पैसे भी लिए जा रहे हैं, जबकि सच यह कि कंपनी ने ऐसा कुछ भी लॉन्च नहीं किया है।

    बता दें कि इससे पहले खबर आई थी कि रिलायंस जियो अब क्रिप्टोकरेंसी जियो क्वाइन लाने की तैयारी में है और इसकी जिम्मेदारी मुकेश अंबानी के बड़े बेटे आकाश अंबानी के कंधे पर होगी। उनकी टीम में 50 लोगों को शामिल किया जाएगा जो JioCoin के लिए ब्लॉकचेन टेक्नोलॉजी डेवलप करेंगे।

    और पढ़ें...