नोकिया 6 में नहीं है 4GB रैम, 64GB स्टोरेज, ये है सच्चाई

amarujala.com- Written By: प्रदीप पाण्डेय
Tue, 13 Jun 2017 03:56 PM IST
विज्ञापन
Nokia 6 Have only 3 GB RAM and 32 GB Storage
Nokia 6

    नोकिया ने एक लंबे इंतजार के बाद भारतीय मोबाइल बाजार में अपने 3 नए एंड्रॉयड स्मार्टफोन के साथ धमाकेदार एंट्री की है। नोकिया ने आज भारत में नोकिया 3, नोकिया 5 और नोकिया 6 को लॉन्च किया है। तीनों फोन की कीमत क्रमशः 9,499 रुपये, 12,899 रुपये और 14,999 रुपये है। यहां सबसे बड़ा कंफ्यूजन ये है कि कई रिपोर्ट्स में नोकिया 6 में 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज होने के बात कही जा रही है, जबकि ऐसा बिल्कुल भी नहीं है।

    आखिर कितनी है नोकिया 6 में रैम और इनबिल्ट स्टोरेज ?

    Nokia 6
    Nokia 6

    सबसे पहले आपको नोकिया 6 की स्पेसिफिकेशन बता दें तो इस फोन में आपको क्वॉलकॉम का स्नैपड्रैगन 430 प्रोसेसर, 5.5 इंच की आईपीएस एलसीडी फुल एचडी डिस्प्ले , 3000 एमएएच की बैटरी, 16 मेगापिक्सल का फेस डिटेक्शन ऑटो फोकस वाला रियर कैमरा, 8 मेगापिक्सल का ऑटोफोकस फ्रंट कैमरा, एलटीई सपोर्ट, वाई-फाई, ब्लूटूथ 4.1, एंड्रॉयड 7.1.1 नूगट और एनएफसी शेयरिंग दिया गया है। फोन में फिंगरप्रिंट सेंसर भी है।

    विज्ञापन

    नोकिया 6 में दिया गया है 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज

    Nokia 6
    Nokia 6

    तो चलिए आपको बता ही देते हैं। नोकिया 6 में 3 जीबी रैम है जिसे तमाम रिपोर्ट्स में 4 जीबी बताया जा रहा है, वहीं इस फोन में सिर्फ 32 जीबी की इनबिल्ट स्टोरेज दी गई है जबकि बताया 64 जीबी जा रहा है। दरअसल नोकिया 6 के आर्क ब्लैक कलर वेरियंट में 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज है, जबकि बाकी दूसरे कलर वेरियंट में 3 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    अमेजॉन पर बिकने वाले नोकिया 6 मैट ब्लैक, टेंपर्ड ब्लू और सिल्वर कलर वेरियंट हैं। अमेजॉन पर नोकिया 6 की दी स्पेसिफिकेशन में भी 3 जीबी रैम और 32 जीबी वेरियंट की बात कही गई है। नोकिया 6 के 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वाले आर्ट ब्लैक वेरियंट के बारे में अभी कोई जानकारी नहीं मिली है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें