नोकिया 3 Vs रेडमी 4, किसे खरीदना है फायदे का सौदा ?

नोकिया ने मोबाइल बाजार में वापसी के लिए कमर कस ली है। एक के बाद एक नोकिया ने 4 दमदार फोन भारतीय मोबाइल बाजार में लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने आज अपने तीन एंड्रॉडयड फोन नोकिया 3, नोकिया 5 और नोकिया 6 को भारत में लॉन्च किया। इनमें सबसे सस्ता फोन नोकिया 3 है जिसकी कीमत 9,499 रुपये है।
कंपनी ने लॉन्चिंग के समय बताया कि भारत में बिकने वाले सभी फोन मेड इन इंडिया होंगे। साथ ही तीनों फोन को समय-समय पर सिक्योरिटी अपडेट मिलेंगे। कंपनी ने बताया कि ग्राहकों की सुविधा के लिए देश के 300 शहरों में नोकिया मोबाइल केयर खुलेंगे, इनमें से कुछ शहरों में पिक और ड्रॉप की सुविधा दी जाएगी। नोकिया 3 की सीधी टक्कर शाओमी रेडमी 4 से होगी, तो आइए देखते हैं तो दोनों फोन एक-दूसरे से कितने अलग हैं।

डिस्प्ले
नोकिया 3 में 5 इंच की एचडी की आईपीएस डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 720x1280 पिक्सल है, वहीं रेडमी 4 में 5 इंच की एचडी की आईपीएस डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 1280x720 पिक्सल है। यानी डिस्प्ले दोनों फोन में एक जैसा है।

रैम और स्टोरेज
नोकिया 3 में आपको 2 जीबी रैम मिलता है और 16 जीबी की स्टोरेज मिलती है। वहीं रेडमी 4 में 2 जीबी/3 जीबी/4 जीबी रैम और 16 जीबी स्टोरेज/32 जीबी स्टोरेज/64 जीबी स्टोरेज मिलती है।