iPhone के इन मॉडल पर मिल रहा है 15,000 तक का डिस्काउंट

amarujala.com- Written By: प्रदीप पाण्डेय
Thu, 31 Aug 2017 04:53 PM IST
apple iphone sale starts with upto 15000 discount at paytm mall
iphone cashback

    एप्पल के आईफोन 8 लॉन्च होने से पहले आईफोन के कई मॉडल्स पर 15,000 रुपये तक की छूट मिल रही है। आईफोन के जिन मॉडल्स पर डिस्काउंट मिल रहा है उनमें iPhone 7, iPhone 6S, iPhone 6 सहित कई सारे फोन शामिल हैं। बता दें कि यह कैशबैक पेटीएम मॉल पर मिल रहा है। तो आइए देखते हैं किस आईफोन पर कितना डिस्काउंट मिल रहा है?

    Apple iPhone 7 Plus
    Apple iPhone 7 Plus

    iPhone 7

    पेटीएम मॉल पर चल रहे ऑफर के तहत आईफोन 7 का 32 जीबी वेरियंट 48,345 रुपये में खरीदा जा सकता है, जबकि इसकी कीमत 60,000 रुपये है यानी इस फोन पर 11,655 रुपये की छूट मिल रही है। वहीं आईफोन 7 का 128 जीबी वाला वेरियंट 12,355 रुपये कैशबैक के साथ 57,645 रुपये में खरीदा जा सकता है।

     आईफोन 7 प्लस
    आईफोन 7 प्लस

    iPhone 7 Plus

    इस फोन के 32GB गोल्ड वेरियंट की असली कीमत 72,000 रुपये है, वहीं यह फोन 51,599 रुपये में खरीदा जा सकता है। वहीं इसके सिल्वर वेरियंट 51,370 रुपये में मिल रहा है। इस सेल में iPhone 7 Plus का 256GB ब्लैक वेरियंट डिस्काउंट के साथ 68,999 रुपये में मिल रहा है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें