Nokia 106 (2018) भारत में हुआ लांच, 21 दिनों तक चलेगी बैटरी

प्रदीप पांडे
टेक डेस्क, अमर उजालाप्रदीप पांडे
Thu, 03 Jan 2019 01:58 PM IST
Nokia 106 2018 Launched in India, Know price and specifications
nokia 106 2018

    पिछले साल दिसंबर में Nokia 8.1 को लांच करने के बाद HMD ग्लोबल ने भारत में अपना नया फीचर फोन Nokia 106 (2018) लांच किया है। नोकिया 106 (2018) की बिक्री दुकानों और नोकिया की वेबसाइट समेत फ्लिपकार्ट और अमेजॉन से भी शुरू हो गई है। Nokia 106 (2018) की खासियतों की बात करें तो इस फोन की बैटरी को लेकर 21 दिनों के स्टैंडबाय का दावा किया गया है। बता दें कि एचएमडी ग्लोबल ने पिछले साल अक्टूबर में Nokia 8110 4G बनाना फोन लांच किया था।

    Nokia 106 (2018) की कीमत

    Nokia 106 (2018) की भारत में कीमत 1,299 रुपये है और इसे ऑफलाइन व ऑनलाइन प्लेटफॉर्म से खरीदा जा सकता है। यह फोन फिलहाल ग्रे कलर वेरियंट में मिलेगा। हालांकि फ्लिपकार्ट पर यही फोन 1,309 रुपये में और अमेजॉन पर 1,479 रुपये में मिल रहा है। फ्लिपकार्ट पर एक्सिस बैंक के क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करने पर 10 फीसदी का डिस्कांट मिल रहा है।

    Nokia 106 (2018) की स्पेसिफिकेशन

    फोन की स्पेसिफिकेशन की बात करें तो इसकी बॉडी पॉलीकार्बोनेट की है। इसमें डुअल सिम सपोर्ट के साथ 1.8 इंच की QQVGA डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 160x120 पिक्सल है। फोन में मीडियाटेक का MT6261D प्रोसेसर, 4 एमबी रैम और 4 एमबी स्टोरेज है। इसके अलावा फोन में 3.5एमएम का हेडफोन जैक मिलेगा। फोन में एफएम रेडियो और एलईडी फ्लैश लाइट भी है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें