Nokia 1.3 स्मार्टफोन से जल्द उठेगा पर्दा, जानें संभावित कीमत और स्पेसिफिकेशन

अजय वर्मा
टेक डेस्क, अमर उजालाअजय वर्मा
Thu, 26 Dec 2019 04:40 PM IST
Nokia 1.3 smartphone soon launch know expected price and specifications
nokia 1.3 - फोटो : MobileGeekly / twitter

    स्मार्टफोन निर्माता कंपनी एचएमडी ग्लोबल (HMD Global) जल्द ही बजट रेंज वाले स्मार्टफोन को पेश करने वाली है। कंपनी के इस फोन को ब्लूटूथ सर्टिफिकेशन मिलने के साथ साइट पर लिस्ट किया गया है। लिस्टिंग के अनुसार, कंपनी ने इस अगामी स्मार्टफोन को TA-1213 मॉडल नंबर दिया है। सूत्रों की मानें तो कंपनी इस स्मार्टफोन को नोकिया 1.3 नाम देगी। एचएमडी ग्लोबल ने इससे पहले भारत समेत कई देशों में नोकिया 2.3 को पेश किया था। हालांकि, कंपनी ने अब तक नोकिया 1.3 की लॉन्चिंग, कीमत और फीचर्स की जानकारी साझा नहीं की है।

    Nokia 1.3 की संभावित स्पेसिफिकेशन

    लिस्टिंग के मुताबिक, कंपनी ने इस फोन में कनेक्टिविटी के लिए ब्लूटूथ 4.2 दिया है। इसके साथ ही यूजर्स को इस फोन में बेहतर परफॉर्मेंस के लिए क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 200 चिपसेट का सपोर्ट मिल सकता है। हालांकि, इस फोन से जुड़े अन्य फीचर्स की ऑफिशियल जानकारी नहीं मिली है। माना जा रहा है कि यह फोन एंड्रॉयड ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करेगा। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि नोकिया 1.3 की जानकारी नोकिया पावर यूजर साइट से मिली है।

    Nokia 2.3 की कीमत

    कंपनी ने इस फोन के 2 जीबी रैम और 32 जीबी इंटरनल स्टोरेज वाले वेरिएंट को 8,199 रुपये के प्राइस टैग के साथ बाजार में उतारा था। वहीं, ग्राहक इस फोन को नोकिया की अधिकारिक साइट और ई-शॉपिंग साइट से खरीद सकेंगे।

    Nokia 2.3 की स्पेसिफिकेशन

    इस फोन में डुअल सिम सपोर्ट के साथ स्टॉक एंड्रॉयड पाई 9.0 दिया गया है। वहीं इस फोन को एंड्रॉयड 10 का भी अपडेट मिलेगा। Nokia 2.3 में 6.2 इंच की एचडी प्लस डिस्प्ले है। डिस्प्ले में वाटरड्रॉप नॉच भी मिलेगा। इस फोन में मीडियाटेक का हीलियो ए22 प्रोसेसर दिया गया है। यह फोन सिर्फ 2 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वेरियंट में मिलेगा।

    Nokia 2.3 का कैमरा

    नोकिया 2.3 में डुअल रियर कैमरा सेटअप है जिनमें एक कैमरा 13 मेगापिक्सल का और दूसरा 2 मेगापिक्सल का है जो कि डेफ्थ के लिए है। वहीं सेल्फी के लिए इसमें 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है जिसका अपर्चर f/2.4 है।

    Nokia 2.3 की बैटरी और कनेक्टिविटी

    फोन की बॉडी पॉलिमर की है। इसके अलावा इसमें गूगल असिस्टेंट के लिए अलग से बटन दिया गया है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें 4G LTE, वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.0, जीपीएस, माइक्रो यूएसबी और 3.5एमएम का हेडफोन जैक है। फोन में 4000mAh की बैटरी है जिसके साथ 5 वॉट का चार्जर मिलेगा।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें