Nokia ने दो धांसू स्मार्टफोन किए लॉन्च, मिलेगा एंड्रॉयड 10 का सपोर्ट

अजय वर्मा
टेक डेस्क, अमर उजालाअजय वर्मा
Fri, 20 Mar 2020 10:03 AM IST
सार

नोकिया 1.3 और नोकिया 5.3 स्मार्टफोन हुए लॉन्चयूजर्स को दोनों फोन में मिला है एंड्रॉयड 10 का सपोर्टइससे पहले नोकिया ने 5.1 स्मार्टफोन को किया था लॉन्च

Nokia 1.3 and 5.3 smartphone launch know price offers specifications
nokia 1.3 and 5.3 - फोटो : Anuj_Raghav_1 / twitter

    विस्तार

    स्मार्टफोन मेकर कंपनी एचएमडी ग्लोबल (HMD Global) ने नोकिया 1.3 और 5.3 को यूरोप में लॉन्च किया है। यूजर्स को दोनों स्मार्टफोन में एंड्रॉयड 10, पावरफुल प्रोसेसर और दमदार कैमरे का सपोर्ट मिला है। इसके साथ ही कंपनी ने अपना पहला नोकिया 8.2 5जी स्मार्टफोन भी बाजार में उतारा है। हालांकि, कंपनी ने अब तक इन तीनों स्मार्टफोन की भारत में लॉन्चिंग को लेकर किसी तरह की जानकारी नहीं दी है। तो आइए जानते हैं नोकिया 1.3 और 5.3 की कीमत और स्पेसिफिकेशन के बारे में...

    एचएमडी ग्लोबल ने नोकिया 5.3 को तीन स्टोरेज वेरिएंट में पेश किया है, जिसमें से केवल 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज की कीमत का एलान हुआ है। नोकिया 5.3 के 64 जीबी स्टोरे वाले वेरिएंट की कीमत 189 यूरो (करीब 15,000 रुपये) है। फिलहाल, अन्य वेरिएंट की कीमत की जानकारी अब तक नहीं मिली है। वहीं, दूसरी तरफ नोकिया 1.3 की कीमत 95 यूरो (करीब 7,600 रुपये) रुपये रखी गई है।

    फीचर्स की बात करें तो कंपनी ने इस फोन में 5.71 इंच का एचडी प्लस डिस्प्ले दिया है, जिसका रिजॉल्यूशन 720x1520 पिक्सल है। साथ ही इस फोन में शानदार परफॉर्मेंस के लिए क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 215 प्रोसेसर और 1 जीबी रैम + 16 जीबी स्टोरेज का सपोर्ट दिया गया है। वहीं, यह फोन एंड्रॉयड 10 (गो एडिशन) पर काम करता है।

    और पढ़ें...