Noise ने लॉन्च की पहली स्मार्ट रिंग, पल-पल देगी सेहत की जानकारी, बुखार होगा तो अलर्ट करेगी

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Tue, 25 Jul 2023 01:58 PM IST
सार

Noise Luna रिंग आपको हार्ट रेट को भी ट्रैक करेगी। इसके अलावा इसमें ब्लड ऑक्सीजन के लिए SPO2 सेंसर भी है। इसके साथ NoiseFit एप का भी सपोर्ट है। इसके साथ ब्लूटूथ लो एनर्जी (BLE 5) का भी सपोर्ट मिलता है। इसकी बैटरी को लेकर 7 दिनों के बैकअप का दावा है।

Noise launches its First Smart Ring called Luna Ring details here
Noise Luna Smart Ring - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    घरेलू कंपनी ने Noise ने अपनी स्मार्ट रिंग Noise Luna को लॉन्च कर दिया है। इससे पहले खबर आई थी कि बोट देश की पहली स्मार्ट रिंग पेश करेगी लेकिन बाजी Noise ने मार ली है। Noise Luna किसी स्मार्ट गैजेट की तरह है। इसे अंगूठी की तरह उंगलियों में पहना जा सकेगा।

    Noise Luna की कीमत के बारे में कंपनी ने जानकारी नहीं दी है लेकिन इसे खरीदने के लिए Noise Luna पास को लॉन्च किया है जिसकी कीमत 2,000 रुपये है। इस पास को खरीदने वाले ग्राहकों को Noise Luna को खरीदने पर 1,000 रुपये की छूट मिलेगी। इसके अलावा इस पास के साथ Noise i1 स्मार्ट आईवियर को 50% की छूट पर खरीदा जा सकेगा।

    Noise Luna काफी हल्की है और 3mm पतली है। इसमें फाइटर जेट ग्रेट के टाइटेनियम का इस्तेमाल किया गया है। इसके अलावा इसमें डायमंड जैसी कोटिंग है जो कि इसे स्क्रैचप्रूफ और वॉटर रेसिस्टेंट बनाती है। Noise Luna में अंदर की ओर इंफ्रारेड सेंसर लगे हुए हैं जिनमें PPG सेंसर, टेंपरेचर सेंसर, 3 एक्सिस एक्सेलीरोमीटर, चार्जिंग पिन आदि शामिल हैं।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें