Apple MacBook Air हुआ लॉन्च, कीमत 92,900 रुपये, मिलेगी 256GB की स्टोरेज

एपल ने नए आईपैड प्रो के साथ अपना नया मैकबुक एयर भी लॉन्ट किया है। एपल ने आईपैड की तरह नए मैकबुक एयर में भी मैजिक कीबोर्ड का सपोर्ट दिया है। इसके अलावा एपल का दावा है कि नए मैकबुक एयर में दोगुना सीपीयू परफॉर्मेंस और 80 फीसदी तेज ग्राफिक्स मिलेगा।
मैकबुक एयर को 256GB की स्टोरेज में पेश किया गया है जिसकी कीमत 92,900 रुपये है। MacBook Air में 13 इंच की रेटिना डिस्प्ले है और लॉगिन के लिए टच आईडी दी गई है जो कि ऑनलाइन शॉपिंग में भी काम करेगी। इसके अलावा मैकबुक में ट्रैकपैड भी दिया गया है और बैटरी को लेकर दिनभर का दावा है।
ये भी पढ़ेंः एपल ने दो वेरियंट में पेश किया नया iPad Pro, 10 घंटे का है बैटरी बैकअप
मैकबुक एयर में macOS Catalina मिलेगा। इसमें वीडियो एडिटिंग सॉफ्टवेयर भी मिलेगा। इसके अलावा नए मैकबुक एयर में 10वीं जेनरेशन का इंटेल का आई7 प्रोसेसर मिलेगा जिसकी अधिकतम स्पीड 3.8GHz है। इसमें इंटेल आइरिस प्लस ग्राफिक्स है।
नए मैकबुक एयर के साथ नया मैजिक कीबोर्ड भी पेश किया है जो कि महज 1एमएम पतला है। इसकी बॉडी 100 फीसदी दोबारा इस्तेमाल होने योग्य एल्यूमिनियम से बनी है। नया मैकबुक एयर गोल्ड, सिल्वर और स्पेस ग्रे कलर वेरियंट में मिलेगा। इसमें 256 जीबी की इनबिल्ट स्टोरेज और 2TB SSD का सपोर्ट है। इसमें तीन माइक, तीन थंडरबोल्ट पोर्ट, 6के डिस्प्ले सपोर्ट, वाइड स्टीरियो साउंड का सपोर्ट है।
नए मैकबुक एयर और आईपैड प्रो के साथ मैक मिनी का भी नया वर्जन पेश किया है। नए मैक मिनी में 256 जीबी और 512 जीबी तक की स्टोरेज मिलेगी जिनकी कीमतें क्रमशः 74,900 रुपये और 1,05,900 रुपये हैं।
- Jio के किफायती प्रीपेड प्लान, एक महीने से ज्यादा मिलेगी कॉलिंग और डाटा की सुविधा
- एपल ने दो वेरियंट में पेश किया नया iPad Pro, 10 घंटे का है बैटरी बैकअप
- Nokia 1.3 के रेंडर्स हुए लीक, खास फीचर्स के साथ हो सकता है लॉन्च
- काम की खबर: बिना रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर के आधार कार्ड करा सकेंगे प्रिंट, यह है पूरा तरीका