एपल ने दो वेरियंट में पेश किया नया iPad Pro, 10 घंटे का है बैटरी बैकअप

एपल ने अपने आईपैड प्रो का विस्तार करते हुए नया iPad Pro पेश किया है। आईपैड प्रो के साथ नया मैजिक कीबोर्ड बी मिलेगा जिसमें बैकलाइट और ट्रैकपैड भी दिया गया है। एपल का कहना है नया iPad Pro अब तक का सबसे एडवांस्ड आईपैड है। नए आईपैड प्रो में A12Z बायोनिक चिप दिया गया है।

एपल के नए आईपैड प्रो में अल्ट्रा वाइड कैमरा दिया गया है जिसमें स्टूडियो क्वालिटी माइक का सपोर्ट है। आईपैड में 12 मेगापिक्सल का वाइड एंगल और 10 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल डुअल कैमरा सेटअप मिलेगा जिससे आप 4के वीडियो भी रिकॉर्ड कर सकेंगे। इसके अलावा आईपैड में LiDAR स्कैनर है जो कि डिवाइस से 5 मीटर की दूरी में मौजूद किसी चीज का माप सकता है।

नए आईपैड में iPadOS 13.4 का सपोर्ट दिया गया है। नया आईपैड दो डिस्प्ले साइज में मिलेगा जिनमें 11 इंच और 12.9 इंच शामिल हैं। इसके अलावा इसमें मैक ओएस दिया गया है। कीपैड के साथ मिलने वाले ट्रैकपैड के जरिए नेविगेशन का इस्तेमाल किया जा सकेगा। ट्रैकपैड में मल्टीटच का भी सपोर्ट है। मैजिक कीबोर्ड की बिक्री मई से शुरू होगी।