Moto G9 Power स्मार्टफोन हुआ लॉन्च, मिलेगी 6000mAh की बैटरी

प्रदीप पाण्डेय
टेक, डेस्क अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Fri, 06 Nov 2020 10:58 AM IST
Moto G9 Power Launched With 6000mAh Battery Price and Specifications
Moto G9 Power - फोटो : Motorolauk

    मोटोरोला ने अपने नए स्मार्टफोन Moto G9 Power को बाजार में उतार दिया है। कहा जा रहा है कि Moto G9 Power, Moto G9 फैमिली का आखिरी फोन है। इससे पहले Moto G9, Moto G9 Plus और Moto G9 Play जैसे फोन लॉन्च हुए हैं। Moto G9 Power को फिलहाल यूरोप में लॉन्च किया गया है। इस फोन में 6000mAh की बड़ी बैटरी और ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है।

    Moto G9 Power की कीमत

    मोटोरोला ब्रिटेन के ट्वीट के मुताबिक Moto G9 Power की कीमत 199 यूरो यानी करीब 17,400 रुपये है। यह फोन 4 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज में और इलेक्ट्रिक वॉयलेट के साथ मेटालिक सेज कलर वेरियंट में खरीदा जा सकेगा। भारत में इस फोन की लॉन्चिंग को लेकर कोई खबर नहीं है।

    Moto G9 Power की स्पेसिफिकेशन

    इस फोन में आपको स्टॉक एंड्रॉयड मिलेगा। इसमें 6.8 इंच की HD+ डिस्प्ले मिलेगी जिसका रिजॉल्यूशन 720x1640 पिक्सल है। फोन में क्वॉलकॉम का स्नैपड्रैगन 662 प्रोसेसर, 4 जीबी रैम और 128 जीबी की स्टोरेज मिलेगी जिसे मेमोरी कार्ड की मदद से 512 जीबी तक बढ़ाया जा सकेगा।

    Moto G9 Power का कैमरा

    Moto G9 Power में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है जिसमें मेन लेंस 64 मेगापिक्सल का है और इसका अपर्चर f/1.79 है। वहीं दूसरा लेंस 2 मेगापिक्सल का मैक्रो और तीसरा लेंस 2 मेगापिक्सल का डेफ्थ सेंसर है। सेल्फी के लिए इस फोन में 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

    Moto G9 Power की बैटरी

    मोटोरोला के इस फोन में 6000mAh की बैटरी है जो 20वॉट की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। कनेक्टिविटी के लिए फोन में Wi-Fi, ब्लूटूथ v5, NFC, यूएसबी टाइप-सी पोर्ट और 3.5एमएम का हेडफोन जैक है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें