Moto E7 Power जल्द भारत में होगा लॉन्च, मिलेगा मीडियाटेक Helio G25 प्रोसेसर

मोटोरोला जल्द ही अपने एंट्री लेवल स्मार्टफोन Moto E7 Power को भारत में लॉन्चिंग की तैयारी में है। Moto E7 Power का मुकाबला Redmi 9A, Realme C12 और Micromax In 1b जैसे स्मार्टफोन से होगा। कहा जा रहा है कि मोटो ई7 पावर में 5000mAh की बड़ी बैटरी मिलेगी। इसके अलावा फोन में मीडियाटेक Helio G25 प्रोसेसर मिलेगा।
भारतीय टिप्स्टर मुकुल शर्मा के ट्वीट के मुताबिक Moto E7 Power की कीमत 8,000 रुपये से कम होगी। इस फोन को हाल ही में गीकबेंच पर Helio P22 प्रोसेसर के साथ देखा गया था, लेकिन मुकुल शर्मा का दावा है फोन को Helio G25 के साथ लॉन्च किया जाएगा।
Motorola ने भारतीय बाजार में कुछ महीने पहले ही अपने सस्ते 5G स्मार्टफोन Moto G 5G को लॉन्च किया है जिसमें स्नैपड्रैगन 750G प्रोसेसर दिया गया है। पावर सीरीज के तहत Moto E7 Plus को स्नैपड्रैगन 460 प्रोसेसर के साथ 9,999 रुपये में लॉन्च किया गया है।
ये भी पढ़ें: Samsung Galaxy M02s Review: 10 हजार की रेंज में अपनी पकड़ मजबूत करती सैमसंग
Moto E7 Power के कुछ फीचर्स के बारे में भी जानकारी सामने आई है जिसके मुताबिक फोन में मीडियाटेक हीलियो G25 प्रोसेसर मिलेगा और 5000mAh की बड़ी बैटरी मिलेगी। बता दें कि Redmi 9A में भी यह प्रोसेसर और 5000mAh की बैटरी है। फोन की कीमत 6,999 रुपये है।
ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि Moto E7 Power को कम-से-कम 3 जीबी रैम के साथ लॉन्च किया जाएगा। फोन में एंड्रॉयड गो एडिशन मिल सकता है। इसके अलावा फोन में एचडी प्लस डिस्प्ले, स्टॉक एंड्रॉयड, डुअल सिम सपोर्ट और डुअल रियर कैमरा सेटअप मिल सकता है। मोटोरोला ने आधिकारिक तौर पर अभी तक फोन की लॉन्चिंग तारीख या अन्य फीचर्स के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है।