Mivi Collar Classic Review: सबसे ज्यादा बैटरी बैकअप वाला सबसे सस्ता नेकबैंड

प्रदीप पाण्डेय
Wed, 02 Jun 2021 05:24 PM IST
सार

कंपनी का दावा है कि Mivi Collar Classic हाई-क्वॉलिटी मैटेरियल का इस्तेमाल हुआ है। नेकबैंड के साथ तीन अलग-अलग साइज के ईयरबड्स दिए गए हैं जो कि बॉक्स में मिलेंगे। दोनों बड्स में मैग्नेट दिया गया है जिसकी मदद से वे आपस में कनेक्ट हो जाते हैं। कंपनी ने ड्राइवर की साइज के बारे में जानकारी नहीं दी है।

Mivi Collar Classic review best neckband under Rs 999 with longest battery backup
Mivi Collar Classic - फोटो : amarujala

    विस्तार

    घरेलू कंपनी Mivi इंडिया ने कुछ दिन पहले ही Mivi Collar Classic वायरलेस नेकबैंड को भारत में लॉन्च किया है। Mivi Collar Classic की कीमत 999 रुपये रखी गई और यह इस रेंंज में सबसे अधिक बैटरी बैकअप के साथ आने वाला वायरलेस नेकबैंड है। इसकी बैटरी को लेकर 24 घंटे के प्लेबैक का दावा है। Mivi Collar Classic में बेहतर कॉलिंग के लिए MEMS माइक दिया गया है। इसके अलावा इसमें कनेक्टिविटी के लिए ब्लूटूथ 5.0 है। इस मेड इन इंडिया को हमने एक सप्ताह तक प्राइमरी हेडफोन के तौर पर इस्तेमाल किया है, आइए जानते हैं कैसा है यह नेकबैंड...

    Mivi Collar Classic Review: सबसे ज्यादा बैटरी बैकअप वाला सबसे सस्ता नेकबैंड

    Mivi Collar Classic Review: स्पेसिफिकेशन

    इस नेकबैंड में म्यूजिक आदि कंट्रोल करने के लिए तीन बटन दिए गए हैं जिनमें प्ले, पॉज, एसेप्ट, रिजेक्ट आदि शामिल हैं। इसमें कॉलिंग के लिए इन-बिल्ट माइक दिया गया है। इसके अलावा इसमें वॉयस असिस्टेंट का भी सपोर्ट है। कंपनी का दावा है कि Mivi Collar Classic हाई-क्वॉलिटी मैटेरियल का इस्तेमाल हुआ है। नेकबैंड के साथ तीन अलग-अलग साइज के ईयरबड्स दिए गए हैं जो कि बॉक्स में मिलेंगे। दोनों बड्स में मैग्नेट दिया गया है जिसकी मदद से वे आपस में कनेक्ट हो जाते हैं। इसमें 10एमएम के ड्राइवर का इस्तेमाल किया है।

    Mivi Collar Classic Review: सबसे ज्यादा बैटरी बैकअप वाला सबसे सस्ता नेकबैंड

    Mivi Collar Classic Review: डिजाइन

    Mivi Collar Classic एक अच्छी डिजाइन और बेहतर बिल्ड क्वॉलिटी वाला वायरलेस नेकबैंड है। इसकी बॉडी प्लास्टिक की है लेकिन वायर और बैंड मजबूत हैं। वायर पर सिलिकॉन की कोटिंग है जो कि पसीना होने पर परेशान नहीं करता है। सभी बटन राइट वाले बड्स के साथ दिए गए हैं। बटन उभार के साथ हैं जिसका फायदा यह कि आप इन्हें आसानी से ऑपरेट कर सकते हैं। वायर की लंबाई थोड़ी लंबी है। दोनों बड्स के साथ मैग्नेट मिलता है जिसकी वजह से इस्तेमाल ना होने की स्थिति में ये आपस में कनेक्ट हो जाते हैं। इसे छह अलग-अलग कलर में खरीदा जा सकता है।

    Mivi Collar Classic Review: सबसे ज्यादा बैटरी बैकअप वाला सबसे सस्ता नेकबैंड

    Mivi Collar Classic Review: परफॉर्मेंस

    अब बात परफॉर्मेंस की करें तो इस नेकबैंड की सबसे ज्यादा चर्चा बैटरी बैकअप को लेकर है तो शुरुआत भी वहीं से करते हैं। इस नेकबैंड की बैटरी को लेकर कंपनी ने जो दावा है कि वह 100 फीसदी सही है। इस नेकबैंड को एक बार फुल चार्ज करने के बाद एक आम यूजर 4-5 दिनों तक इस्तेमाल कर सकता है। रिव्यू के दौरान हमनेMivi Collar Classicका इस्तेमाल कॉलिंग, वीडियो स्ट्रीमिंग औरर म्यूजिक के लिए किया। हमने हर रोज करीब 3-4 घंटे तक इस्तेमाल किया जिसके बाद बैटरी का बैकअप हमें 6 दिनों का मिला। 20 घंटे से अधिक बैटरी बैकअप के साथ आने वालाMivi Collar Classicपहला नेकबैंड है जिसे हमने इस्तेमाल किया है। तो बैटरी के मामले में यह वाकई सबसे ज्यादा बैकअप वाला और किफायती वायरलेस नेकबैंड है।

    Mivi Collar Classic Review: सबसे ज्यादा बैटरी बैकअप वाला सबसे सस्ता नेकबैंड

    अब बात ऑडियो क्वॉलिटी की करें तो कॉलिंग केलिए इसMivi Collar Classicको हमने आईफोन 12 के साथ इस्तेमाल किया। हमें कनेक्शन ब्रेक होने की शिकायत नहीं मिली और कनेक्टिविटी भी इस्तेमाल के दौरान अच्छी रही। ऑडियो क्वॉलिटी अच्छी है। बात करने या म्यूजिक सुनने के दौरान आवाज गूंजती नहीं है और फालतू का इको नहीं बनता है। बास लेवल अच्छा है, यदि आप किसी बास वाले गाने को सुनते हैं तो आपको मजा आएगा। आवाज क्रिस्टल क्लियर है। वैसे तो इसमें न्वाइज कैंसिलेशन नहीं है, लेकिन हमें इसकी कमी महसूस नहीं हुई। तो कुल मिलाकर यही है कि 999 रुपये की कीमत मेंMivi Collar Classicको खरीदना घाटे का सौदा नहीं है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें