9 सितंबर को शाओमी लॉन्च करेगी एमआई चार्ज टर्बो, मिलेगा वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट

प्रदीप पांडे
टेक डेस्क, अमर उजालाप्रदीप पांडे
Sat, 07 Sep 2019 11:00 AM IST
विज्ञापन
Mi Charge Turbo Wireless Charging to Launch on September 9 Xiaomi Confirms
Mi Charge Turbo - फोटो : Weibo

    चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी शाओमी ने अपने वायरलेस चार्जिंग टेक्नोलॉजी को पेश करने की तारीख का एलान कर दिया है। शाओमी के एक बयान के मुताबिक 9 सितंबर को एमआई चार्ज टर्बो पेश होगा। बता दें कि शाओमी ने इसी साल मार्च में 100वॉट का सुपर चार्ज टर्बो टेक्नोलॉजी पेश किया था।

    एमआई चार्ज टर्बो की लॉन्चिंग की जानकारी कंपनी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Weibo पर दी है। अगर आपको याद हो तो एक लीक रिपोर्ट में दावा किया गया था कि Mi Mix 4 में रिवर्स चार्जिंग मिलेगी। टीजर से जाहिर होता है कि एमआई चार्ज टर्बो को 5जी नेटवर्क को ध्यान में रखकर तैयार किया जा रहा है।

    विज्ञापन

    बता दें कि शाओमी की 100W सुपर चार्ज टर्बो टेक्नोलॉजी सिर्फ 17 मिनट में 4000एमएएच की बैटरी को चार्ज कर सकती है। कंपनी ने इसका एक वीडियो भी कुछ दिन पहले शेयर किया था।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें