Facebook ला रहा है डेटिंग फीचर, इन देशों में शुरू हुई सेवा

प्रदीप पांडे
टेक डेस्क, अमर उजालाप्रदीप पांडे
Fri, 06 Sep 2019 06:06 PM IST
विज्ञापन
facebook dating feature launched in us coming soon in India
facebook dating - फोटो : The Verge

    दुनिया की सबसे बड़ी सोशल मीडिया कंपनी फेसबुक ने डेटिंग फीचर पेश करने का फैसला लिया है। फेसबुक ने अमेरिका में अपनी डेटिंग फीचर जारी भी कर दिया है, हालांकि यह फीचर पिछले साल मई में ही सामने आया था। फेसबुक का डेटिंग फीचर मुख्य एप पर मिलेगा लेकिन इसे लोग अपने इंस्टाग्राम से भी कनेक्ट कर सकेंगे।

    कहा जा रहा है कि साल 2019 के अंत तक इंस्टाग्राम स्टोरीज को डेटिंग प्रोफाइल पर शेयर करने का विकल्प मिलेगा। फेसबुक का डेटिंग सर्विस पहले से मौजूद एप्स की तरह ही काम करेगी।

    विज्ञापन

    वैसे फेसबुक के डेटिंग सर्विस का फायदा यह होगा कि आप अपने इंस्टाग्राम फॉलोअर्स और फेसबुक फ्रेंड्स में अपनी मैचिंग चुन सकेंगे। भारत में इस फीचर की लॉन्चिंग की फिलहाल कोई जानकारी नहीं है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें