Mi 10 Ultra का नाम हुआ कंफर्म, कलर से लेकर फीचर्स तक लीक

Xiaomi 11 अगस्त को 10वीं एनिवर्सरी मनाने की तैयारी कर रही है। इस खास मौके पर कंपनी अपना सबसे प्रीमियम स्मार्टफोन Mi 10 सीरीज पेश करने वाली है। इस सीरीज में Mi 10 Pro Plus भी पेश होगा जिसके नाम की पुष्टि शाओमी के को-फाउंडर ली जून ने कर दी है।
उन्होंने कहा है कि इस डिवाइस को ग्लोबल मार्केट में Mi 10 Ultra के नाम से पेश किया जाएगा, हालांकि चीन में इस फोन को Mi 10 Supreme Commemorative Edition कहा जाएगा, क्योंकि यह शाओमी के 10 साल पूरे होने पर लॉन्च किया जा रहा है।
लॉन्चिंग से पहले फोन की कुछ तस्वीरें और पोस्टर सामने आए हैं जिसके मुताबिक Mi 10 Ultra का बैक पैनल पारदर्शी होगा। इसके अलावा फोन में 16 जीबी रैम और 120x जूम दिया जाएगा। लीक रिपोर्ट के मुताबिक Mi 10 Ultra सेरेमिक कलर वेरियंट में आएगा और इसे तीन स्टोरेज वेरियंट में बाजार में उतारा जाएगा जिनमें 8GB+256GB, 12GB+256GB और 16GB+256GB वेरियंट शामिल हैं।
टिप्सटर भुवनेश बागरी ने एमआई 10 अल्ट्रा का आधिकारिक केस शेयर किया है जिसके मुताबिक फोन में कैप्सुल के आकार का रियर कैमरा मॉड्यूल होगा। डिवाइस की फिनिशिंग ट्रांसपैरेंट होगी। फोन में क्वॉड रियर कैमरा सेटअप मिलेगा। मेन लेंस के साथ 120x जूम मिलेगा और फोन को स्नैपड्रैगन 865 प्रोसेसर के साथ बाजार में उतारा जाएगा।