Logitech G Pro मैकेनिकल गेमिंग कीबोर्ड भारत में लॉन्च, कस्टमाइजेबल RGB लाइटिंग से है लैस

Logitech ने अपने मैकैनेकिल कीबोर्ड Logitech G Pro को भारत में लॉन्च कर दिया है। Logitech G Pro एक गेमिंग कीबोर्ड है। इस कीबोर्ड में GX Blue क्लिकी स्विच दिए गए हैं। Logitech G PRO मैकेनिकल गेमिंग कीबोर्ड की कीमत 10,995 रुपये रखी गई है। इस कीबोर्ड को इस हिसाब से डिजाइन किया गया है कि यह टेबल पर बहुत ही कम जगह को घेरता है। इसे कैरी बैग में लेकर आसानी से ट्रेवल भी किया जा सकता है।
यह कीबोर्ड ऑडिएबल और टैकटाइल फीडबैक बंप के साथ आता है, ताकि हेवी यूज में भी यूजर्स को कोई परेशानी ना हो। Logitech G Pro को खासतौर पर ईस्पोर्ट्स गेमर्स और प्रोफेशनल गेमर्स के लिए डिजाइन किया गया है।
Logitech G Pro में डीटेचबल माइक्रो यूएसबी कनेक्टर दिया गया है यानी आप अपनी जरूरत के हिसाब से कनेक्टर को निकाल भी सकते हैं। इसमें कस्टमाइजेबल RGB लाइटिंग भी दी गई है। बता दें कि पिछले सप्ताह ही Logitech ने POP Keys और POP माउस को पेश किया है।
यह नया कीबोर्ड और माउस तीन वेरियंट में उपलब्ध है। इस कीबोर्ड में स्वैपेबल इमोजी कीज भी हैं। Logitech POP Keys कीबोर्ड की कीमत 9,995 रुपये है, जबकि Logitech POP माउस की कीमत 2,995 रुपये रखी गई है।