LG Q61 स्मार्टफोन चार रियर कैमरे के साथ हुआ लॉन्च, जानें कीमत

अजय वर्मा
टेक डेस्क, अमर उजालाअजय वर्मा
Fri, 22 May 2020 03:49 PM IST
सार

LG Q61 स्मार्टफोन ग्लोबली हुआ लॉन्चमिला पांच कैमरे का सपोर्टकीमत है KRW 369,600 (करीब 22,700 रुपये)

विज्ञापन
LG Q61 smartphone launched know price and specifications
LG Q61 - फोटो : Anuj_Raghav_1 / twitter

    विस्तार

    स्मार्टफोन मेकर कंपनी एलजी (LG) ने Q सीरीज के लेटेस्ट डिवाइस क्यू61 (LG Q61) को साउथ कोरिया में लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इस स्मार्टफोन में एचडी डिस्प्ले, दमदार बैटरी और पावरफुल प्रोसेसर का सपोर्ट दिया है। हालांकि, कंपनी ने एलजी क्यू61 की भारत समेत अन्य देशों में लॉन्चिंग को लेकर आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की है। तो आइए जानते हैं एलजी क्यू61 की कीमत और स्पेसिफिकेशन के बारे में...

    इसे भी पढ़ें: BSNL ने इस धांसू प्लान को किया रिवाइज, रोज 2GB डाटा के साथ मुफ्त में मिलेगी यह खास सेवा

    LG Q61 की कीमत

    एलजी ने इस स्मार्टफोन के 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत KRW 369,600 (करीब 22,700 रुपये) रखी है। इस स्मार्टफोन को टाइटेनियम और व्हाइट कलर ऑप्शन के साथ खरीदा जा सकेगा। वहीं, इस स्मार्टफोन की बिक्री 29 मई से शुरू होगी।

    विज्ञापन

    LG Q61 की स्पेसिफिकेशन

    एलजी क्यू61 स्मार्टफोन में 6.5 इंच का फुल एचडी प्लस डिस्प्ले है, जिसका आस्पेक्ट रेश्यो 19.5:9 है। साथ ही इस स्मार्टफोन में ऑक्टा-कोर प्रोसेसर का सपोर्ट दिया गया है। वहीं, यह स्मार्टफोन लेटेस्ट ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    LG Q61 का कैमरा

    यूजर्स को इस स्मार्टफोन में क्वाड कैमरा सेटअप मिला है, जिसमें 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल, 5 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो शूटर मौजूद है। इसके अलावा फोन के फ्रंट में 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है।

    इसे भी पढ़ें: Vodafone का शानदार प्री-पेड प्लान हुआ लॉन्च, कॉलिंग के लिए मिलेगा 20 रुपये का टॉकटाइम

    LG Q61 की बैटरी और कनेक्टिविटी

    कंपनी ने इस स्मार्टफोन में कनेक्टिविटी के लिहाज से वाई-फाई, जीपीएस, ब्लूटूथ वर्जन 5.0 और यूएसबी पोर्ट जैसे फीचर्स दिए हैं। इसके साथ ही यूजर्स को इस स्मार्टफोन में 4,000 एमएएच की बैटरी मिली है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें