LG ने भारत में लॉन्च किया दुनिया का पहला फ्लेक्सिबल गेमिंग OLED TV, जानें कीमत और फीचर्स

विशाल मैथिल
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीविशाल मैथिल
Wed, 24 May 2023 07:59 PM IST
सार

एलजी ने नई टीवी सीरीज को खासतौर पर गेमर्स को ध्यान में रखकर डिजाइन किया है। flexible OLED TV को 12 अलग-अलग एडजस्टेबल लेवल और कर्व्ड स्क्रीन के साथ पेश किया गया है।

LG flexible OLED TV launched in india with 97 inch size with One Wall design know features and price
LG flexible OLED TV - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स ने भारत में दुनिया का पहला फ्लेक्सिबल गेमिंग OLED TV 2023 लॉन्च कर दिया है। टीवी को 42 इंच से 97 इंच साइज में पेश किया गया है। एलजी ओएलईडी लाइन-अप ग्राहकों को अलग-अलग वेरियंट में 21 मॉडल के साथ बेहतरीन ऑप्शन पेश किए हैं, जिसमें दुनिया की एकमात्र 8K ओएलईडी जेड3 सीरीज, ओएलईडी इवो गैलरी एडिशन जी3 सीरीज, ओएलईडी इवो सी3 सीरीज, ओएलईडी बी3 और ए3 सीरीज टीवी शामिल हैं। कीमत की बात करें तो एलजी का OLED टीवी लाइनअप 1,19,990 रुपये से शुरू होता है और अधिकतम 75,00,000 रुपये तक जाता है।

    गेमिंग के लिए है LG flexible OLED TV

    एलजी ने नई टीवी सीरीज को खासतौर पर गेमर्स को ध्यान में रखकर डिजाइन किया है। flexible OLED TV को 12 अलग-अलग एडजस्टेबल लेवल और कर्व्ड स्क्रीन के साथ पेश किया गया है। टीवी की हाइट को भी एडजस्ट किया जा सकता है।

    कंपनी का दावा है कि स्क्रीन में डॉल्बी विजन सपोर्ट के साथ एंटी-रिफ्लेक्शन कोटिंग है। टीवी में डॉल्बी एटमॉस के सपोर्ट के साथ 40W स्पीकर भी मिलते हैं। टीवी में एक माइक भी है। यानी गेमर, गेम प्ले के दौरान अन्य प्लेयर्स से बात भी कर सकेंगे।

    नए एलजी ओएलईडी टीवी गेम ऑप्टिमाइजर सुविधा से भी लैस हैं, जो यूजर्स को गेमिंग-स्पेसिफिक फीचर्स के बीच तेजी से स्विच करने की अनुमति देता है। इन टीवी में 0.1 मिली सेकंड का रिस्पांस टाइम, बेहतर और स्मूथ गेमिंग एक्सपीरियंस के लिए कम इनपुट लैग भी है।

    इसके साथ चार HDMI2.1a पोर्ट का सपोर्ट है। गेम ऑप्टिमाइजर सेक्शन में G-SYNC, FreeSync Premium, रिफ्रेश रेट ऑप्शन जैसी कई सेटिंग्स शामिल हैं। टीवी पर गेमिंग के दौरान मल्टी-व्यू मोड में भी किक किया जा सकेगा।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें