Lenovo M10 टैबलेट भारत में हुआ लॉन्च, मिलेंगे दो कैमरे

प्रदीप पांडे
टेक डेस्क, अमर उजालाप्रदीप पांडे
Sat, 25 Jan 2020 09:55 AM IST
विज्ञापन
Lenovo Tab M10 launched in India with dual camera price and specifications
Lenovo Tab M10 - फोटो : Flipkart

    Lenovo ने भारत में अपना नया टैब Lenovo Tab M10 लॉन्च किया है। लेनोवो के इस टैब की कीमत 13,990 रुपये है। लेनोवो टैब एम10 की बिक्री फ्लिपकार्ट से हो रही है और इसके साख कई सारे ऑफर्स भी मिल रहे हैं। फीचर्स की बात करें तो लेनोवो टैब एम10 में 10.1 इंच की फुल एचडी डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 1920x1200 पिक्सल है।

    टैब में 1.8GHz का क्वॉलकॉम का स्नैपड्रैगन 450 प्रोसेसर दिया गया है। इसके अलावा इसमें 3 जीबी रैम के साथ 32 जीबी की स्टोरेज मिलेगी जिसे 128 जीबी तक मेमोरी कार्ड की मदद से बढ़ाया जा सकेगा।

    विज्ञापन

    जहां तक कैमरे का सवाल है तो लेनोवो के इस टैब में 8 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। रियर कैमरे के साथ एलईडी फ्लैश लाइट मिलेगी। इस टैब में 7000mAh की बैटरी है जिसे लेकर कंपनी ने 12 घंटे तक के बैकअप का दावा किया है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    Lenovo Tab M10 में एंड्रॉयड पाई9.0 आउट ऑफ बॉक्स मिलेगा। इस टैब में डुअल फ्रंट स्पीकर्स मिलेंगे जिनमें डॉल्बी एटॉमस का सपोर्ट है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें WiFi, 4जी, ब्लूटूथ 4.2, जीपीएस, 3.5एमएम का हेडफोन जैक और माइक्रो यूएसबी का सपोर्ट दिया गया है। वहीं इस टैब का वाई-फाई वाला वेरियंट 9,999 रुपये में फ्लिपकार्ट पर मिल रहा है।

    गौरतलब है कि लेनोवो ने हाल ही में लेनोवो ने लास वेगास में हुए इलेक्ट्रॉनिक कंज्यूमर शो (CES 2020) में दुनिया का पहला फोल्डेबल (मुड़ने वाला) लैपटॉप पेश किया है। लेनोवो के इस लैपटॉप का नाम ThinkPad X1 Fold है जिसमें फोल्डेबल OLED डिस्प्ले है। इस लैपटॉप को मोड़कर नोटबुक की तरह इस्तेमाल किया जा सकता है। बता दें कि लैपटॉप ने पिछले साल मई में अपने इस फोल्डेबल लैपटॉप ThinkPad X1 Fold की झलक दिखाई थी।

    Lenovo ThinkPad X1 Fold की कीमत और स्पेसिफिकेशन

    Lenovo ThinkPad X1 Fold
    Lenovo ThinkPad X1 Fold - फोटो : Lenovo

    Lenovo ThinkPad X1 Fold की कीमत $2,499 यानी करीब 1,79,400 रुपये है, हालांकि यह लैपटॉप बाजार में कब आएगा इसकी कोई जानकारी अभी नहीं मिली है। Lenovo ThinkPad X1 Fold की स्पेसिफिकेशन की बात करें तो इसमें 13.3 इंच की pOLED (प्लास्टिक ऑर्गेनिक लाइट इमिटिंग डायोड) डिस्प्ले है।

    इस लैपटॉप को इस तरह डिजाइन किया गया है कि आप इसे मोबाइल, टैबलेट और लैपटॉप तीनों रूप में इस्तेमाल कर सकते हैं। इस डिस्प्ले के लिए लेनोवो ने एलजी के साथ साझेदारी की है। लैपटॉप के साथ एक्टिव पेन का भी सपोर्ट मिलेगा जिसकी मदद से आप स्क्रैच कर सकेंगे।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें