{"_id":"f65c6ab2dbf9f6e0fbee537f249e0613","slug":"karbonn-launches-titanium-dazzle-smartphone-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार्बन ने लांच किया नया स्मार्टफोन टायटेनियम डैजल ","category":{"title":"Business archives","title_hn":"बिज़नेस आर्काइव","slug":"business-archives"}}
कार्बन ने लांच किया नया स्मार्टफोन टायटेनियम डैजल
नई दिल्ली/ब्यूरो
Updated Fri, 27 Feb 2015 09:09 PM IST
विज्ञापन
मोबाइल फोन निर्माता कंपनी कार्बन ने भारत में शुक्रवार को कार्बन टाइटेनियम डैजल लांच किया है।
विज्ञापन
उपभोक्ताओं की जरूरतों को पूरा करने के लिए डिजाइन किया गया यह डिवाइस बजट कैटेगरी में बेहतर विकल्प मुहैया कराता है।
अपने काम और मनोरंजन जरूरतों के लिए स्मार्टफोन पर बढ़ती निर्भरता के बीच कार्बन टाइटेनियम डैजल 1.2 जीएचजेड क्वाड कोर प्रोसेसर और 1 जीबी आरएएम और 8 जीबी इंटरनल मेमोरी सहित तेज सॉफ्टवेयर से युक्त है।
इसकी मेमोरी को 32 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। यह डिवाइस 12.7 सेमी एफडब्ल्यूवीजीए स्क्रीन से युक्त है। नए स्मार्टफोन की कीमत 5,490 रुपये है।