सिर्फ 1,799 रुपये में लॉन्च हुआ यह फोन, इससे दूसरा फोन भी कर सकेंगे चार्ज

यदि आप भी किसी फोन की तलाश में हैं जिसमें दमदार बैटरी मिले और उसी फोन से आप दूसरा फोन भी चार्ज कर सकें तो Jivi मोबाइल ने आपके लिए नया फोन Jivi N3720 लॉन्च कर दिया है। जीवी ने दावा किया है कि इस फोन में रिवर्स चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है जिसकी मदद से आप यूएसबी के जरिए चार्ज कर सकते हैं। जीवी का यह फोन ब्लैक गोल्ड और ब्लैक ब्लू कलर वेरियंट में मिलेगा।
Jivi N3720 की स्पेसिफिकेशन
इस फोन के फीचर्स की बात करें तो इसमें स्मार्ट कनेक्ट फीचर है जिसकी मदद से आप किसी स्मार्टफोन या फीचर फोन से अपने फोन को कनेक्ट कर सकते हैं। जीवी के इस फीचर फोन में बूम स्पीकर है। इसके अलावा इस फोन में 2.8 इंच की डिस्प्ले है और क्वार्टी कीपैड दिया गया है। फोन में 4000mAh की बैटरी है।
इसके अलावा फोन के अन्य फीचर्स की बात करें तो इसमें तीन कार्ड स्लॉट मिलेंगे। इसके अलावा इस फोन में एलईडी फ्लैश लाइट, MP3 और MP4 प्लेयर मिलेगा। वहीं फोन में वायरलेस एफएम रेडियो मिलेगा। इसके अलावा इस फोन में पावर सेविंग मोड, ऑटो कॉल रिकॉर्डर, मोबाइल ट्रैकर और 3.5एमएम का हेडफोन जैक मिलेगा। Jivi N3720 में आपको वीजीए रियर कैमरा भी मिलेगा।
- Vivo के पॉप अप कैमरे वाले फोन की कीमत में हुई 4 हजार रुपये की कटौती
- लोकसभा चुनाव 2019: सोशल मीडिया ने कहा- सिद्धू जी, राजनीति छोड़िए, वर्ल्ड कप में कमेंट्री करिए
- महिला ने अमेजन से खरीदा सामान, वापस करने के लिए सीधे जेफ बेजोस के पास पहुंची
- Xiaomi ने लॉन्च किया एक और सस्ता स्मार्टफोन, कीमत 7 हजार रुपये से कम !