Jio Offer: 1999 रुपये में दो साल तक सबकुछ फ्री, नया फोन भी घर ले जाएं

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Sat, 27 Feb 2021 09:15 AM IST
Jio offer Get Jio phone and 24 months unlimited service at Just Rs 1999 all details here
Jio Offer 2021 - फोटो : amarujala

    रिलायंस जियो के नए ऑफर का इंतजार उसके सारे ग्राहकों को रहता है। नए साल की शुरुआत में कंपनी ने IUC मिनट शुल्क हटाकर अपने ग्राहकों को तोहफा दिया था और कंपनी ने एक नया और शानदार ऑफर पेश किया है जो कि जियो के 2जी मुक्त भारत ‘2G-MUKT BHARAT’ अभियान का हिस्सा है। फिलहाल देश में करीब 30 करोड़ 2जी यूजर्स हैं जिनके लिए जियो ने अपना नया ऑफर पेश किया है। आइए जानते हैं।

    Jio phone Offer 2021
    Jio phone Offer 2021 - फोटो : amarujala

    जियो का यह नया ऑफर उनलोगों के लिए है जो अभी भी 2जी इस्तेमाल कर रहे हैं लेकिन 4जी पर आना चाहते हैं। जियो का नया ऑफर जियो फोन के साथ मिल रहा है। जियो का यह नया ऑफर 1 मार्च 2021 से शुरू हो रहा है। जियो के इस ऑफर का फायदा रिलायंस रिटेल स्टोर और जियो रिटेल स्टोर से उठाया जा सकता है। जियो ने दो प्लान पेश किए हैं जिनमें एक 1,999 रुपये का और दूसरा 1,499 रुपये का है।

    Jio phone
    Jio phone - फोटो : Amar Ujala

    पहले यानी 1,999 रुपये वाले ऑफर में आपको एक जियो फोन मिलेगा और 24 महीने तक अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ हर महीने 2 जीबी हाईस्पीड डाटा मिलेगा। यानी महज 2,000 रुपये में आप दो साल के लिए मोबाइल और रिचार्ज के लिए निश्चिंत हो सकते हैं।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें