सिर्फ 7,499 रुपये में आईफोन X जैसी डिस्प्ले के साथ लांच हुआ यह फोन

टेक डेस्क, अमर उजाला
Wed, 19 Sep 2018 04:56 PM IST
iVoomi Sub-Brand Launched Innelo 1 Smartphone in India at Rs. 7,499
Innelo 1

    iVoomi

    के सब-ब्रांड Innelo ने भारत में अपना पहला स्मार्टफोन Innelo 1 लांच कर दिया है। इनेलो 1 की खासियतों की बात करें तो इस फोन में आईफोन x जैसी नॉच वाली डिस्प्ले मिलेगी। इस फोन की कीमत कीमत भी सिर्फ 7,499 रुपये है। इनेलो 1 की बिक्री अमेजॉन इंडिया से शुरू हो गई है और यह फोन में परशियन रेड, पैसिफिक ब्लू, प्लैटिनम गोल्ड और मिडनाइट ब्लैक कलर वेरियंट में उपलब्ध है।

    इनेलो 1 की स्पेसिफिकेशन

    Innelo 1 में 5.86 इंच की एचडी प्लस डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 720x1520 पिक्सल और आस्पेक्ट रेशियो 19:9 है। डिस्प्ले में नॉच दिया गया है और इसी के साथ नॉच डिस्प्ले वाला यह दुनिया का सबसे सस्ता फोन हो गया है।

    इसके अलावा इनेलो 1 में एंड्रॉयड ओरियो 8.0, 1.3GHz का क्वॉडकोर मीडियाटेक MTK 6737 प्रोसेसर, 2 जीबी रैम और 16 जीबी स्टोरेज है जिसे 128 जीबी तक मेमोरी कार्ड के जरिए बढ़ाया जा सकता है। इनोलो 1 के कैमरे की बात करें तो रियर कैमरा 13 मेगापिक्सल का है और फ्रंट कैमरा 5 मेगापिक्सल का है। फोन में फेस अनलॉक के साथ फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया गया है। इसके अलावा इनेलो 1 में डुअल 4G+4G सपोर्ट, 3000mAh की बैटरी और ब्लूटूथ जैसे फीचर्स हैं।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें