itel ने थर्मामीटर के साथ लॉन्च किया अपना पहला फीचर फोन

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Thu, 10 Dec 2020 03:57 PM IST
itel launches itel Fit Thermo Edition Mobile phone with body temperature monitoring facility at INR 1049
itel it2192T - फोटो : Amar Ujala

    बजट स्मार्टफोन और फीचर फोन मार्केट में अपनी मजबूत उपस्थिति रखने वाली कंपनी itel ने भारतीय बाजार में थर्मामीटर के साथ अपना नया फीचर फोन पेश किया है। आईटेल के इस फोन को itel it2192T थर्मो एडिशन नाम दिया गया है। बता दें कि कोरोना काल में शरीर का तापमान एक बड़ा अंदेशा हो गया है। दरअसल कोरोना के प्रमुख लक्षणों में बुखार भी शामिल है।

    itel it2192T कंपनी का पहला फोन है जिसमें थर्मामीटर दिया गया है। इससे पहले लावा ने ऐसा ही फीचर फोन लॉन्च किया है। itel it2192T की कीमत 1,049 रुपये है और इस फोन को इंटेल की हेल्थ सीरीज itel-Fit के तहत पेश किया गया है। आईटेल के इस फोन में इन-बिल्ट टेंपरेचर सेंसर दिया गया है। यह सेंसर कैमरे के पास रियर पैनल पर है।

    itel it2192T के फीचर्स

    डिस्प्ले- 4.5 इंचबैटरी- 1000एमएएचटॉर्च- हांभाषा- हिंदी समेत 8 का सपोर्टकलर- लाइट ब्लू, मिडनाइट ब्लैक और डीप ब्लूखास फीचर्स- टेंपरेचर मॉनिटर, किंग वॉयस, ऑटो कॉल रिकॉर्डर, वन टच म्यूटवारंटी- 12 महीने

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें