Itel ने 6,990 रुपये में फिंगरप्रिंट सेंसर और 3GB रैम के साथ लॉन्च किया 4G फोन

Itel ने भारत में अपना एक नया बजट फोन S41 पेश किया है। इस फोन के खासियत की बात करें तो इस फोन के साथ 6,990 रुपये में आपको फिंगरप्रिंट सेंसर मिलेगा। इसके अलावा फोन में 4G VoLTE सपोर्ट और एंड्रॉयड नूगट दिया गया है।
Itel S41 की स्पेसिफिकेशन
इस फोन में 5 इंच की HD IPS डिस्प्ले है जिस पर 2.5D ग्लास का प्रोटेक्शन है। इसके अलावा फोन में 1.25Ghz का क्वॉडकोर मीडियाटेक प्रोसेसर, ग्राफिक्स के लिए माली 720 GPU, 3 जीबी रैम और 16 जीबी रैम है जिसे 32 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।
ये भी पढ़ेंः फेस्टिव सेल: इन 7 स्मार्टफोन पर मिल रही है मिनिमम 11,000 रु. की छूट
फोन के कैमरे की बात करें तो इसमें 8 मेगापिक्सल का रियर और 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। दोनों कैमरे के साथ फ्लैश लाइट दी गई है। इसके अलावा फोन मे WiFi, Bluetooth, GPS, 4G VoLTE, ViLTE और 2700mAh की बैटरी है।