Facebook एंड्रॉयड ऐप में ही आ रहा है WhatsApp शॉर्टकट, ऐसे करेगा काम

अभी तक आप फेसबुक (Facebook) और व्हाट्सऐप (WhatsApp) दो अलग-अलग ऐप यूज कर रहे हैं, लेकिन जल्द ही ऐसा होने वाला है कि फेसबुक ऐप में ही आपको व्हाट्सऐप का शॉर्टकट मिलेगा और आप आसानी दोनों ऐप में स्विच कर सकेंगे।
दरअसल कंपनी अपने व्हाट्सऐप और फेसबुक दोनों यूजर्स को एक साथ लाने की तैयारी में है, इसलिए कंपनी फेसबुक के एंड्रॉयड ऐप में ही व्हाट्सऐप शॉर्टकट बटन की टेस्टिंग कर रही है। अगर यह फीचर आता है तो उसके बाद यूजर्स फेसबुक ऐप से ही व्हाट्सऐप ओपन कर सकेंगे।
ये भी पढ़ेंः फेस्टिव सेल: इन 7 स्मार्टफोन पर मिल रही है मिनिमम 11,000 रु. की छूट
रिपोर्ट के मुताबिक फेसबुक ऐप के होम बटन के नीचे ही व्हाट्सऐप का शॉर्टकट बटन होगा, जिस पर क्लिक करते ही यूजर्स व्हाट्सऐप ऐप में जा सकेगा। हालांकि फेसबुक ने इसके बारे में अभी कोई जानकारी नहीं दी है। इस फीचर को सबसे पहलेthenextwebने स्पॉट किया है।