खुशखबरी: आईफोन X समेत 5 आईफोन की कीमतों में हुई कटौती, शुरुआती कीमत अब 29,900 रुपये

टेक डेस्क, अमर उजाला
Thu, 13 Sep 2018 02:17 PM IST
विज्ञापन
iPhone X, iPhone 8, iPhone 7, iPhone 6s and iphone 7 plus Price Cut in India
iphone x

    एप्पल ने कल ही अपने तीन नए आईफोन iPhone XS, iPhone XS Max और iPhone XR लांच किए हैं और अभी 24 घंटे के अंदर ही भारत में 4 आईफोन की कीमतों में कटौती हो गई है। भारत में जिन आईफोन की कीमतों में कमी हुई है उनमें iPhone X, iPhone 8, iPhone 7, iPhone 6s शामिल हैं।

    कटौती के बाद आईफोन 6एस के 32 जीबी वेरियंट की कीमत 29,900 रुपये और आईफोन 6एस प्लस की शुरुआती कीमत 34,900 रुपये हो गई है। नई कीमत के साथ एप्पल इंडिया की वेबसाइट भी अपडेट हो गई है।

    विज्ञापन

    येे भी पढ़ेंः आईफोन XS, आईफोन XS मैक्स, आईफोन XR के बारे में सबकुछ जो आप जानना चाहते हैं

    वहीं कटौती के बाद iPhone X के 64 जीबी वेरियंट की कीमत 91,900 रुपये और इसके 256 जीबी स्टोरेज वाले मॉडल की कीमत 1,06,900 रुपये हो गई है। इससे पहले दोनों मॉडल की कीमतें क्रमशः 95,390 रुपये और 1,08,930 रुपये थी।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    इसके अलावा कटौती के बाद अब iPhone 8 के 64 जीबी वाले मॉडल को 59,900 रुपये और 256 जीबी वेरियंट को 74,900 रुपये में खरीदा जा सकता है। वहीं आईफोन 8 प्लस की शुरुआती कीमत अब 69,900 रुपये हो गई है। साथ ही आईफोन 7 और आईफोन 7 प्लस अब 39,900 रुपये और 49,900 रुपये की शुरुआती कीमत पर उपलब्ध हैं।

    अब आईफोन 6एस की बात करें तो इसका 32 जीबी वाला वेरियंट अब सिर्फ 29,900 रुपये में खरीदा जा सकता है जो कि पहले 42,900 रुपये में मिल रहा था। आईफोन 6एस का 128 जीबी वाला मॉडल अब 39,900 रुपये में खरीदा जा सकता है। वहीं आईफोन 6एस प्लस की शुरुआती कीमत अब 34,900 रुपये हो गई है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें