iPhone 8 Vs सैमसंग गैलेक्सी NOTE 8, कौन है स्मार्टफोन का शहंशाह?

amarujala.com- Written By: प्रदीप पाण्डेय
Wed, 13 Sep 2017 08:14 PM IST
विज्ञापन
iphone 8 vs samsung galaxy note 8, Which is the best smartphone
iphone 8 vs samsung galaxy note 8

    एप्पल ने आईफोन 8 लॉन्च कर दिया है, इस फोन की तुलना सैमसंग के नए फ्लैगशिप स्मार्टफोन सैमसंग गैलेक्सी नोट 8 से हो रही है। आईफोन 8 की कीमत भी गैलेक्सी नोट 8 के आसपास है। बता दें कि एप्पल ने आईफोन 8 के साथ आईफोन 8 प्लस और आईफोन X भी लॉन्च किया है तो आइए देखते हैं कि आईफोन 8, सैमसंग गैलेक्सी नोट 8 से कितना अलग है।

    ये भी पढ़ेंः 10 लाख लोगों में से सिर्फ आपको ही पहचानेगा आपका iPhone X

    आईफोन 8 और सैमसंग गैलेक्सी नोट 8 की स्पेसिफिकेशन

    iphone 8 vs samsung galaxy note 8
    iphone 8 vs samsung galaxy note 8

    __IFRAME_BLOCK_0__ आईफोन 8 सैमसंग गैलेक्सी नोट 8

    डिस्प्ले-

    4.7 इंच 6.3 इंच

    विज्ञापन

    रिजॉल्यूशन-

    1334x750 2960x1440 पिक्सल

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    प्रोसेसर-

    A11 बायोनिक (लेटेस्ट) क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 835 (लेटेस्ट)

    रैम-

    2GB (कन्फर्म नहीं है) 6GB

    स्टोरेज-

    64/256GB 64/128/256GB

    रियर कैमरा-

    12MP 12MP डुअल लेंस)

    फ्रंट कैमरा-

    7MP 8MP

    बैटरी-

    14 घंटे का टॉकटाइम 3300mAh

    वाटर रेसिस्टेंस

    - IP67 IP68

    शुरुआती कीमत

    - 64,000 रुपये 67,900 रुपये

    फेशियल रिकॉग्निशन

    - नहीं आइरिस स्कैनर

    वायरलेस चार्जिंग-

    हां हां

    निष्कर्षः

    अगर आप बड़ी स्क्रीन वाले फोन लेना चाहते हैं तो आप सैमसंग गैलेक्सी नोट 8 ले सकते हैं, नहीं तो आईफोन 8 आपके लिए एक बढ़िया फोन साबित होगा। दोनों फोन में दिए गए प्रोसेसर लेटेस्ट हैं और फास्ट हैं।

    क्योरिटी के लिए सैमसंग में जहां आइरिस स्कैनर है, वहीं आईफोन 8 में फेशियल रिकॉग्निशन या आइरिस स्कैनर नहीं है, लेकिन फोन को पासवर्ड से सिक्योर किया जा सकेगा। दोनों फोन वाटरप्रूफ और डस्टप्रूफ हैं।

    अच्छी बात यह है कि दोनों फोन में वायरलेस चार्जिंग दी गई है। वहीं कीमत में भी ज्यादा का अंतर नहीं है। तो आप हमें बताइए कि आप कौन-फोन लेना पसंद करेंगे।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें