सिर्फ 31,000 रु. में आपका हो सकता है iPhone 8, कल से शुरू होगी बिक्री

iPhone 8 और iPhone 8 Plus की बिक्री शुक्रवार यानी 29 सितंबर से भारत में शुरू हो रही है। अभी तक अमेजॉन, जियो.कॉम और फ्लिपकार्ट जैसी ई-कॉमर्स साइट से फोन की बुकिंग हो रही थी। इसी बीच फ्लिपकार्ट ने बड़ा एक्सचेंज ऑफर पेश किया है जिसके तहत सिर्फ 31,100 रुपये में आईफोन 8 और 40,100 रुपये में आईफोन 8 प्लस आपका हो सकता है। तो आइए जानते हैं क्या है फ्लिपकार्ट का ऑफर?
iPhone 8 और iPhone 8 Plus के लिए फ्लिपकार्ट का एक्सचेंज ऑफर

आईफोन 8 पर फ्लिपकार्ट 23,000 रुपये का एक्सचेंज ऑफर दे रहा है। ऐसे में अगर आप iPhone 7 से आईफोन 8 एक्सचेंज करना चाहते हैं तो आपको 20,000 रुपये फ्लैट डिस्काउंट मिलेगा, वहीं अगर आईफोन 7 प्लस के साथ एक्सचेंज करना चाहते हैं तो 23,000 रुपये की छूट मिलेगी। यानी iPhone 7 Plus के साथ एक्सचेंज ऑफर के बाद आईफोन 8 का 64 जीबी वाला वेरियंट आपको 41,000 रुपये में मिलेगा।
सिटी बैंक क्रेडिट कार्ड से फोन खरीदने पर 10,000 रुपये का कैशबैक

इसके अलावा पुराने फोन को आपके पास से पिक करने का 100 रुपया चार्ज लगेगा। इसके अलावा अगर आप सिटी बैंक क्रेडिट कार्ड से फोन खरीदने पर 10,000 रुपये का कैशबैक मिलेगा। कैशबैक वाला ऑफर 29 सितंबर की शाम 5.59 तक प्री-ऑर्डर करने वाले यूजर्स को ही मिलेगा। बता दें कि आईफोन 8 के 64 जीबी वाले वेरियंट की कीमत 64,000 रुपये और आईफोन 8 प्लस के 64 जीबी वाले वेरियंट की कीमत 73,000 रुपये है।