सिर्फ 21,999 रुपये में खरीदें iPhone 6

अगर आप आईफोन के शौकीन हैं और आईफोन खरीदना चाहते हैं तो आपको इससे बढ़िया मौका नहीं मिलने वाला है। फ्लिपकार्ट पर 8 जून से 10 जून तक एक सेल शुरू हुई है। इस सेल का नाम फादर्स डे स्पेशल है। इस सेल में आप सिर्फ 21,999 रुपये में आईफोन 6 खरीद सकते हैं।
क्या है फ्लिपकार्ट फादर्स डे ऑफर ?

दरअसल 18 जून को फादर्स डे मनाया जाता है। इसी को ध्यान में रखते हुए फ्लिपकार्ट ने यह ऑफर दी है। इस सेल के लिए वेबसाइट पर बुधवार को ही बैनर लगा था जिस पर लिखा था फादर्स डे स्पेशल आईफोन 6 सिर्फ 2_999 रुपये में खरीदें। अब कंपनी ने दाम साफ कर दिया है। यानी 36,990 रुपये वाले आईफोन 6 को आप सिर्फ 21,999 में खरीद सकते हैं।
21,999 रुपये वाले इस आईफोन 6 में 16 जीबी स्टोरेज और स्पेस ग्रे कलर वेरियंट है। वहीं इस फोन पर 15,000 रुपये का एक्सचेंज ऑफर है। इसके अलावा 32 जीबी वेरियंट वाले आईफोन 6 को आप सिर्फ 25,999 रुपये में खरीद सकते हैं, इसकी कीमत 30,700 रुपये है।