iPhone 17e: अगले साल भी iPhone 16e की तरह लॉन्च होगा आईफोन का नया ई-मॉडल
iPhone 17 सीरीज के मुख्य मॉडल इस साल सितंबर में लॉन्च होने की संभावना है। इस लाइनअप में iPhone 17, iPhone 17 Slim, iPhone 17 Pro और iPhone 17 Pro Max मॉडल शामिल हो सकते हैं

विस्तार
एपल ने हाल ही में iPhone 16 सीरीज के नए सदस्य के रूप में iPhone 16e को पेश किया है। यह एपल का पहला iPhone है जिसमें कंपनी का खुद का सेलुलर मॉडेम और A18 चिप दी गई है। भारत में आज से इस फोन की बिक्री शुरू हो गई है और इसी बीच iPhone 17e से जुड़ी जानकारियां भी ऑनलाइन सामने आने लगी हैं। एक नई रिपोर्ट के अनुसार, iPhone 16e के अपग्रेड यानी iPhone 17e का लॉन्च शेड्यूल सामने आया है। उम्मीद की जा रही है कि इसे iPhone 17 सीरीज के लॉन्च के कुछ महीनों बाद पेश किया जाएगा।
CIRP की एक रिपोर्ट के अनुसार एपल की "e" सीरीज भविष्य में एक नियमित प्रोग्राम का हिस्सा बन सकती है। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि एपल अगले साल इसी समय के आसपास यानी फरवरी 2026 में iPhone 17e को लॉन्च कर सकता है। iPhone 17 सीरीज के मुख्य मॉडल इस साल सितंबर में लॉन्च होने की संभावना है। इस लाइनअप में iPhone 17, iPhone 17 Slim, iPhone 17 Pro और iPhone 17 Pro Max मॉडल शामिल हो सकते हैं।
सितंबर में फ्लैगशिप iPhone 17 सीरीज लॉन्च करने के बाद फरवरी में एक किफायती iPhone 17e पेश कर, एपल गूगल की Pixel सीरीज की लॉन्च रणनीति अपनाने की कोशिश कर सकता है। गूगल हर साल अपने प्रमुख Pixel फोन को स्प्रिंग लॉन्च इवेंट में पेश करता है और फिर मई में अपने सालाना Google I/O इवेंट के दौरान किफायती Pixel A सीरीज लॉन्च करता है।
- Meta AI: मेटा एआई के लिए अलग से एप होगा लॉन्च, ओपनएआई और गूगल से बड़े मुकाबले की तैयारी
- आधार को लॉक करना है बहुत जरूरी, UIDAI ने बताए तरीके
- Aria Gen 2: Meta ने लॉन्च किया नया स्मार्ट ग्लास, नए सेंसर के साथ मिलेगी बेहतर बैटरी लाइफ
- AI Tool: Tencent ने लॉन्च किया नया एआई टूल, कहा- DeepSeek-R1 से भी है फास्ट