iPhone 16E: भारत में ही असेंबल होगा एपल का नया फोन, आज से बुकिंग शुरू

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Fri, 21 Feb 2025 10:35 AM IST
सार

कंपनी ने आईफोन 16 सीरीज के मुकाबले आईफोन 16ई को कम दाम में पेश किया है, जिसकी बुकिंग भारत में 21 फरवरी से शुरू होगी। आईफोन 16ई की बिक्री 28 फरवरी से एपल स्टोर और कंपनी के अधिकृत भागीदारों पर बिकने के लिए उपलब्ध होंगे। इसकी कीमत 59,900 रुपये रखी गई है।

विज्ञापन
iPhone 16E Booking starts from today it will be made in assamble in India
Apple iPhone 16e - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    एपल आईफोन-16ई (iPhone 16E) को भारत में असेंबल कर रही है। ये फोन घरेलू बिक्री के साथ कुछ चुनिंदा देशों को निर्यात भी किए जाएंगे। कंपनी ने आईफोन 16 सीरीज के मुकाबले आईफोन 16ई को कम दाम में पेश किया है, जिसकी बुकिंग भारत में 21 फरवरी से शुरू होगी। आईफोन 16ई की बिक्री 28 फरवरी से एपल स्टोर और कंपनी के अधिकृत भागीदारों पर बिकने के लिए उपलब्ध होंगे। इसकी कीमत 59,900 रुपये रखी गई है।

    iPhone 16e में ड्यूल SIM (नैनो+eSIM) सपोर्ट है और यह iOS 18 पर चलता है। इसमें 6.1-इंच का सुपर रेटिना XDR (1,170x2,532 पिक्सल) OLED स्क्रीन है, जिसमें 60Hz रिफ्रेश रेट और 800निट्स की पीक ब्राइटनेस है। डिस्प्ले में Apple की सिरेमिक शील्ड मैटेरियर का उपयोग किया गया है।

    विज्ञापन

    Apple ने iPhone 16e में 3nm A18 चिप का इस्तेमाल किया है, जो पहली बार सितंबर 2024 में iPhone 16 के साथ देखने को मिली थी। इसके साथ 512GB तक की स्टोरेज दी गई है। कैमरे की बात करें तो iPhone 16e में रियर पैनल पर 48 मेगापिक्सल का कैमरा ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइज़ेशन (OIS) के साथ है और हैंडसेट में सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए फ्रंट पर 12-मेगापिक्सल का ट्रूडेप्थ कैमरा भी है। इसमें फेस ID के लिए जरूरी सेंसर भी शामिल हैं।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें