Circle-to-Search: लंबा इंतजार हुआ खत्म, आईफोन के लिए भी आया सर्किल टू सर्च फीचर

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Thu, 20 Feb 2025 04:38 PM IST
सार

इसकी मदद से आईफोन यूजर्स बिना स्क्रीनशॉट लिए या नया टैब खोले किसी भी चीज़ को सर्च कर सकते हैं। इस फीचर की खासियत यह है कि यूजर्स ड्रॉ करके, हाइलाइट करके या टैप करके स्क्रीन पर मौजूद किसी भी टेक्स्ट, इमेज या ऑब्जेक्ट को सीधे गूगल पर सर्च कर सकते हैं।

Google brings Circle to Search like feature for iPhones
Google Circle-to-Search - फोटो : Google

    विस्तार

    साल 2024 में, Google ने मोबाइल वेब सर्च को बेहतर बनाने के लिए "Circle to Search" फीचर पेश किया था, जिससे यूजर्स स्क्रीन पर मौजूद किसी भी चीज को आसानी से सर्च कर सकते हैं। अब कंपनी ने आईफोन यूजर्स के लिए भी इसी तरह का फीचर लॉन्च किया है।

    Google ने इस नए फीचर को "Search Screen with Google Lens" नाम दिया है। इसकी मदद से आईफोन यूजर्स बिना स्क्रीनशॉट लिए या नया टैब खोले किसी भी चीज़ को सर्च कर सकते हैं। इस फीचर की खासियत यह है कि यूजर्स ड्रॉ करके, हाइलाइट करके या टैप करके स्क्रीन पर मौजूद किसी भी टेक्स्ट, इमेज या ऑब्जेक्ट को सीधे गूगल पर सर्च कर सकते हैं।

    • किसी भी प्रोडक्ट को ऑनलाइन खरीदने के लिए सर्च कर सकते हैं।
    • किसी जगह, जानवर, पौधे या अन्य चीजों की पहचान कर सकते हैं।
    • Google सर्च की मदद से किसी भी टॉपिक पर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें