48MP डुअल सेल्फी कैमरे के साथ लॉन्च हुआ यह स्मार्टफोन

इनफिनिक्स ने इंडोनेशिया में अपना एक नया स्मार्टफोन Infinix Zero 8 लॉन्च कर दिया है जो कि पिछले साल लॉन्च हुए Infinix Zero 6 का अपग्रेडेड वर्जन है। Infinix Zero 8 कंपनी का एक मिडरेंज स्मार्टफोन है जिसमें ऑक्टाकोर प्रोसेसर के साथ क्वॉड रियर कैमरा सेटअप दिया गयाहै। साथ ही इनफिनिक्स के इस फोन में डुअल सेल्फी कैमरा दिया गया है।
Infinix Zero 8 की कीमत
Infinix Zero 8 की कीमत IDR 3,799,000 यानी करीब 19,200 रुपये है। यह फोन 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरियंट में मिलेगा। कलर वेरियंट की बात करे तो यह फोन आपको ब्लैक, ब्लू और व्हाइट कलर वेरियंट में मिलेगा। वहीं सीमित समय के लिए इस फोन की बिक्री IDR 3,099,000 यानी करीब 15,700 रुपये में हो रही है। भारत में इस फोन के आने की फिलहाल कोई खबर नहीं है।
Infinix Zero 8 में एंड्रॉयड 10 आधारित XOS 7 दिया गया है। इसके अलावा इस फोन में 6.85 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले है। डिस्प्ले की स्टाइल पंचहोल है जिसमें दो सेल्फी कैमरे दिए गए हैं। डिस्प्ले की रिफ्रेस रेट 90Hz है। फोन में मीडियाटेक हीलियो G90T प्रोसेसर, 8 जीबी रैम और 128 जीबी की स्टोरेज दी गई है। फोन में 4500एमएएच की बैटरी है जो 33 वॉट की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। फोन के पावर बटन में फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है।
Infinix Zero 8 का कैमरा
जहां तक कैमरे का सवाल है तो इस फोन में क्वॉड कैमरा सेटअप दिया गया है जिसमें मेन कैमरा 64 मेगापिक्सल का, दूसरा लेंस 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल, तीसरा लेंस डेफ्थ सेंसर और चौथा अल्ट्रा नाइट वीडियो कैमरा है। वहीं सेल्फी के लिए डुअल कैमरा सेटअप है जिसमें मेन कैमरा 48 मेगापिक्सल का और दूसरा 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस है।
- LG ने लॉन्च किया एयर प्यूरिफायर वाला मास्क, मिलेगा डुअल फैन का सपोर्ट
- Realme के इस बजट स्मार्टफोन को खरीदने का आज है मौका, 8,999 रुपये है शुरुआती कीमत
- JioMart के नाम पर हो रही है धांधली, कंपनी ने किया आगाह, इन वेबसाइट से रहें दूर
- Google Drive में सामने आई बड़ी खामी, आपके फोन में वायरस इंस्टॉल कर सकते हैं हैकर