Infinix S5 Pro तीन कैमरे के साथ हो सकता है लॉन्च, शुरुआती कीमत होगी 10 हजार से कम !

नए साल की शुरुआत से ही सैमसंग और शाओमी जैसी कंपनियों ने भारतीय बाजार में कई सारे स्मार्टफोन उतारे हैं, जिनमें लोगों को लेटेस्ट फीचर्स मिले हैं। अब इस कड़ी में उभरती हुई टेक कंपनी इंफिनिक्स (Infinix) भी जल्द भारत में तीन कैमरे के साथ एक नए डिवाइस एस 5 प्रो (Infinix S5 Pro) को लॉन्च करने वाली है। सूत्रों की मानें तो इस फोन की शुरुआती कीमत 10 हजार रुपये से कम होगी। इसके अलावा यूजर्स को इस फोन में दमदार प्रोसेसर और एचडी डिस्प्ले का सपोर्ट मिल सकता है। हालांकि, कंपनी ने अब तक इस फोन की लॉन्चिंग को लेकर ज्यादा जानकारी साझा नहीं की है। तो आइए जानते हैं इंफिनिक्स एस 5 प्रो की संभावित कीमत और स्पेसिफिकेशन के बारे में...
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, इंफिनिक्स इस फोन की कीमत 8,000 से 12,000 रुपये के आसपास रखेगी। हालांकि, इस फोन की असल कीमत और स्पेसिफिकेशन की जानकारी लॉन्चिंग के बाद ही मिलेगी।
लीक रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी इस फोन में 6.1 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले देगी, जिसमें नॉच शामिल है। साथ ही बेहतर परफॉर्मेंस के लिए इस फोन में मीडियाटेक प्रोसेसर दिया जा सकता है। वहीं, यह फोन एंड्रॉयड 10 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करेगा।
कैमरे की बात करें तो यूजर्स को इस फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिल सकता है, जिसमें 16 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, 5 मेगापिक्सल का शूटर और 2 मेगापिक्सल का लेंस मौजूद होगा। इसके अलावा यूजर्स को इस डिवाइस के फ्रंट में 32 मेगापिक्सल का पॉप-अप सेल्फी कैमरा मिलेगा।
इंफिनिक्स इस फोन में कनेक्टिविटी के लिहाज से जीपीएस, ब्लूटूथ, 4जी एलटीई, वाई-फाई और यूएसबी पोर्ट जैसे फीचर्स दे सकती हैं। इसके अलावा यूजर्स को इस फोन में 4,000 एमएएच की बैटरी मिलने की उम्मीद है।
इंफिनिक्स ने बीते वर्ष सितंबर में हॉट 8 स्मार्टफोन को भारत में 6,999 रुपये के प्राइस टैग के साथ पेश किया था। यूजर्स इस फोन में 6.52 इंच की HD+ डिस्प्ले मिलेगी जिसका रिजॉल्यूशन 1600x720 पिक्सल है। डिस्प्ले पर 2.5D कर्व्ड ग्लास का प्रोटेक्शन है। इस फोन में मीडियाटेक का ऑक्टाकोर हीलियो पी22 प्रोसेसर मिलेगा जिसकी क्लॉक स्पीड 2GHz है। इस फोन में 4 जीबी रैम के साथ 64 जीबी की स्टोरेज मिलेगी जिसे मेमोरी कार्ड की मदद से 256 जीबी तक बढ़ाया जा सकेगा।
- Realme C3 दमदार कैमरा के साथ आज होगा लॉन्च, जानें संभावित कीमत और फीचर्स
- Luxaire ने भारत में पेश किया स्मार्ट पंखा, Wi-Fi का मिलेगा सपोर्ट, बोलकर कर सकेंगे कंट्रोल
- TECNO लॉन्च करने वाला है 48MP कैमरे वाला सस्ता स्मार्टफोन, मिलेगा अल्ट्रा नाइट मोड
- 64GB स्टोरेज वाले 5 स्मार्टफोन, कीमत 10 हजार रुपये से भी कम