कैसा है 16GB रैम और Dimensity 6020 प्रोसेसर वाला सबसे सस्ता स्मार्टफोन
Infinix Hot 30 5G की शुरुआती कीमत 12,499 रुपये है। इस कीमत में 4 जीबी रैम के साथ 128 जीबी की स्टोरेज मिलेगी। वहीं 8 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज की कीमत 13,499 रुपये रखी गई है।

विस्तार
कम कीमत में प्रीमियम फीचर वाले स्मार्टफोन पेश करने के लिए Infinix को जाना जाता है। कंपनी लैपटॉप मार्केट में भी उतर चुकी है। अब इनफिनिक्स ने Infinix Hot 30 5G को पेश किया है जो कि देश का सबसे सस्ता 16 जीबी रैम वाला फोन है। Infinix Hot 30 के साथ 8 जीबी तक रैम के साथ 8 जीबी तक वर्चुअल रैम मिलता है और 128 जीबी तक की स्टोरेज मिलती है। इसके अलावा Infinix Hot 30 5G में मीडियाटेक Dimensity 6020 प्रोसेसर है। इसी प्रोसेसर के साथ Realme Narzo 60 5G को भी पिछले हफ्ते ही भारत में लॉन्च किया गया है। Realme Narzo 60 5G की शुरुआती कीमत 17,999 रुपये रखी गई है। आइए अब जानते हैं कि Infinix Hot 30 5G में आपको क्या-क्या मिलता है।
Infinix Hot 30 5G Review: डिजाइन

फोन के साथ बॉक्स में आपको एक टाईप-सी केबल, एक 18W का एडाप्टर, एक सिम कार्ड इजेक्टर, एक ट्रांसपेरेंट कवर मिलता है। फोन की डिजाइन प्रीमियम ग्लास फिनिश वाली है। वॉटर रेसिस्टेंट के लिए IP53 की रेटिंग मिली है। फोन को दो कलर ऑरोरा ब्लू और नाइट ब्लैक कलर में खरीदा जा सकता है। फोन के किनारे शार्प हैं और ग्रिपिंग अच्छी है। हाथ में लेने पर प्रीमियम फोन की फिलिंग आती है। फोन भारी भी नहीं है। फोन के साथ लेदर फिनिश मिलता है। ओवरऑल अपनी कीमत में इसे एक अच्छी डिजाइन वाला फोन कहा जाएगा।
Infinix Hot 30 5G Review: डिस्प्ले

Infinix Hot 30 5G में 6.78 इंच की पंचहोल FHD+ डिस्प्ले है जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz है। डिस्प्ले की पीक ब्राइटनेस 580 निट्स है। इस रेंज में आपको शायद ही इस रिफ्रेश रेट वाली डिस्प्ले मिलेंगी। डिस्प्ले को Widewine L1 का सर्टिफिकेशन मिला है तो आप नेटफ्लिक्स और अमेजन प्राइम के एचडी वीडियो देख सकेंगे। डिस्प्ले के साथ आईकेयर मोड भी मिलता है। डिस्प्ले का कलर्स अच्छा है। वीडियो, टेक्स्ट और फोटो देखने में परेशानी नहीं होती है। यदि आप वीडियो स्ट्रीमिंग के दीवाने हैं तो आपको दिक्कत नहीं होने वाली है। डिस्प्ले का टच सैंपलिंग रेट 240Hz है। गेम खेलने में भी डिस्प्ले काफी मदद करती है। इसके साथ सनलाइट रिडिंग टेक्नोलॉजी मिलती है जो कि धूप में स्क्रीन को देखने में मदद करती है।