IMC 2019: दुनिया का पहला पॉप अप कैमरा वाला Vision Smart TV हुआ पेश, ऐसे करेगा काम

इंडिया मोबाइल कांग्रेस यानी आईएमसी 2019 (IMC 2019) इवेंट की शुरुआत हो चुकी है। इस कार्यक्रम में अब तक कई टेक्नोलॉजी कंपनियों ने अपनी लेटेस्ट तकनीक वाले प्रोड्क्ट्स की पेशकश की हैं। इस कड़ी में स्मार्टफोन निर्माता कंपनी हॉनर (Honor) ने दुनिया का पहला पॉप-अप कैमरे वाला स्मार्ट टीवी विजन स्मार्ट टीवी (Vision Smart TV) शोकेस किया है।
इससे पहले कंपनी इस टीवी को 2020 की शुरुआत में लॉन्च करने वाली थी। लेकिन अब तक विजन स्मार्ट टीवी की कीमत से जुड़ी जानकारी नहीं मिली है। वहीं, इस टीवी को सबसे पहले चीन में पेश किया गया था।
हॉनर का लेटेस्ट स्मार्ट टीवी Harmony OS ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करेगा। साथ ही बेहतरीन परफॉर्मेंस के लिए हाईसिलिकॉन चिपसेट दी गई है। ग्राहकों को इस टीवी में Honghu 818 इंटेलिजेंट डिस्प्ले मिलेगा। इसके अलावा कंपनी ने विजन स्मार्ट टीवी में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस टेक्नोलॉजी से लैस पॉप अप कैमरा के साथ एनपीयू का सपोर्ट दिया है।
इस टीवी की स्क्रीन का साइज 55 इंच है, जिसका स्क्रीन टू बॉडी रेशियो 94 फीसदी है। वहीं, यह टीवी के बॉर्डर 6.9 एमएम पतले हैं। इसके साथ ही इस टीवी के यूजर्स को 4के एचडीआर डिस्प्ले समेत 178 वाइड एंगल के माध्यम से शानदार व्यूइंग का अनुभव मिलेगा।
ग्राहकों को इस टीवी में 6' 10 वॉट की स्पीकर्स दिए जाएंगे। इसके साथ ही स्मार्ट टीवी को मल्टी डिवाइस कनेक्शन की सुविधा भी दी गई है। कनेक्टिविटी के लिहाज से कंपनी ने विजन स्मार्ट टीवी में ब्लूटूथ 5.0, वाई-फाई, तीन एचडीएमआई पोर्ट और यूएसबी 3.0 पोर्ट जैसे फीचर्स दिए हैं।
- Google Pixel 4 और Pixel 4 XL आज होंगे लॉन्च, यहां देखें लाइव स्ट्रीम
- Tecno Camon 12 Air भारत में लॉन्च, यह है पंचहोल डिस्प्ले वाला सबसे सस्ता फोन
- भारत में iPad (2019) की सेल हुई शुरू, मिलेगा 10 फीसदी डिस्काउंट, खास फीचर्स से लैस
- बड़ी खबर: Redmi K20 और K20 Pro की कीमत में हुई कटौती, सेल्फी के लिए मिलेगा पॉप अप कैमरा