IFA 2017: LG V30 हुआ लॉन्च, सैमसंग गैलेक्सी नोट 8 को मिलेगी टक्कर

एलजी ने बर्लिन में आयोजित आईएफए 2017 में अपना स्मार्टफोन एलजी वी30 लॉन्च कर दिया है। इस फोन के ऑडियो और वीडियो पर खास ध्यान दिया गया है। वहीं फोन में 6 इंच की फुल विजन क्वॉडएचडी डिस्प्ले दी गई है। LG V30 में डुअल रियर कैमरा सेटअप भी दिया गया है। इस फोन की टक्कर हाल ही में लॉन्च हुए सैमसंग गैलेक्सी नोट 8 से होगी।
ये भी पढ़ेंः फेसबुक और इंस्टाग्राम के फोटो/वीडियो फोन में ऐसे करें डाउनलोड
LG V30 की स्पेसिफिकेशन

इस फोन में 6 इंच की फुल विजन ओलेड क्वॉडएचडी डिस्प्ले है। फोन में एंड्रॉयड 7.1.2 दिया गया है, हालांकि जल्द ही में एंड्रॉयड ओरियो का अपडेट मिल सकता है। इसके अलावा LG V30 में क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 835 प्रोसेसर, 4 जीबी रैम और 64 जीबी की स्टोरेज दी गई है जिसे 2टीबी तब बढ़ाया जा सकता है। फोन का अपग्रेडेड वर्जन एलजी वी30 प्लस भी लॉन्च हुआ है जिसमें 4 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज है।
फोन में 3300mAh की बैटरी है जो क्विक चार्जिंग 3.0 को सपोर्ट करती है। वहीं कनेक्टिविटी की बात करें तो इसमें 4G LTE, Wi-Fi (802.11a/b/g/n/ac), Bluetooth v5.0 with BLE, NFC और USB Type-C 2.0 सपोर्ट दिया गया है। फोन ब्लैक, सिल्वर, ब्लू और वॉयलेट कलर वेरियंट में मिलेगा। वहीं फोन में वॉयस रिकॉग्निशन और फिंगरप्रिंट सेंसर भी है। फोन में गेम के लिए 3डी सपोर्ट भी है।
एलजी वी30 में है डुअल रियर कैमरा सेटअप

फोन के कैमरे की बात करें तो इसमें डुअल रियर कैमरा सेटअप है जिसमें एक कैमरा 16 मेगापिक्सल का है जिसका अपर्चर f/1.6 है और इसमें 71 डिग्री वाइड एंगल लेंस है। वहीं दूसरा कैमरा 13 मेगापिक्सल का है जिसका अपर्चर f/1.9 है। फ्रंट कैमरा 5 मेगापिक्सल का दिया गया है। फोन की कीमत का अभी खुलासा नहीं हुआ है।