Huawei Y6 (2017) हुआ लॉन्च, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन

amarujala.com- Presented by : प्रदीप पाण्डेय
Thu, 25 May 2017 11:59 AM IST
Huawei Y6  2017 launched with 3000mAh Battery
Huawei Y6 (2017)

    चीनी हैंडसेट निर्माता कंपनी हुवावे ने एक और नया स्मार्टफोन पेश किया है। यह फोन वाई सीरीज का है। बता दें कि इससे पहले पिछले महीने ही कंपनी ने हुवावे वाई3 (2017) और हुवावे वाई7 को लॉन्च किया था। नए हुवावे वाई6 2017 गोल्ड, व्हाइट और ग्रे कलर में बाजार में आएगा।

    हुवावे वाई6 2017 की स्पेसिफिकेशन

    Huawei Y6 (2017)
    Huawei Y6 (2017)

    इस फोन पुराना एंड्रॉयड मार्शमैलो 6.0 दिया गया है। इसके अलावा फोन में 13 मेगापिक्सल का रियर और 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। दोनों कैमरे के साथ एलईडी फ्लैश लाइट दी गई है। फोन में 5 इंच की एचडी डिस्प्ले, 1.4 गीगाहर्ट्ज क्वॉडकोर मीडियाटेक एमटी6737टी प्रोसेसर, 2 जीबी रैम और 16 जीबी स्टोरेज है। फोन में 4जी सपोर्ट, वाई-फाई, ब्लूटूथ और जीपीएस है। इसके अलावा 3000 एमएएच की बैटरी है। फोन की कीमत का कंपनी ने अभी खुलासा नहीं किया है।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें